Prashant Kishor on Nitish Kumar: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वार-पलटवार का दौर जारी है। आज पटना में काफी सियासी हलचल रही। पटना के बापू सभागार में आज 21 हजार से अधिक नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। इधर जन सुराज अभियान चला रहे प्रशांत किशोर शनिवार को सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में थे। यहां पर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।
सीएम जनता को गुमराह कर रहे हैं
प्रशांत किशोर ने इस कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले झूठा नियुक्ति पत्र बांटकर सीएम जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा नीतीश कुमार को नालंदा की जनता अब विदा करने के लिए बैठी है। जितनी भी नौकरियों की बात हो रही है ये सब छलाववा है। ये नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि झूठे वादों की चिट्ठियां हैं।
ये भी पढ़ेंः लालू यादव-तेजस्वी से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जानें तीनों के बीच क्या हुई बात?
तेजस्वी यादव पर भी बोला हमला
पीके ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। पीके ने कहा कि तेजस्वी यादव कलम वाले लोग नहीं हैं, ये सब कट्टा वाले लोग हैं। ये कलम दिखाकर जनता को फिर से बर्बादी की ओर ले जाएंगे। पीके ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। पीके ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री खुद सीएम नीतीश के लिए वोट मांगने आए तो इस बार बिहार की जनता को धोखा नहीं खाना चाहिए।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अब बिहार में पांरपरिक नेताओं के राज का अंत होना चाहिए। बिहार में जनता का राज स्थापित होना चाहिए। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि जन सुराज का मकसद बिहार में एक वैकल्पिक राजनीतिक व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें न ईगो हो, न वंशवाद और न ही झूठे वादे।
ये भी पढ़ेंः ‘हार जाएंगे तो वोटर लिस्ट पर डालेंगे…’, चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
22 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines