Prashant Kishor Advising Fees: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर अपनी यात्रा के में हो रहे खर्चे को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। लोग उनसे पूछते हैं कि इसके लिए उनके पास इतने पैसे कहां से आते हैं। इस पर प्रशांत ने कहा कि वह चुनावी रणनीतिकार के तौर पर किसी भी राजनीतिक दल या नेता को सलाह देने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक फीस लेते हैं। प्रशांत किशोर ने इस बात का खुलासा 31 अक्टूबर को बिहार में आगामी उपचुनावों के लिए प्रचार के दौरान किया है।
लोगों का सवाल पैसा कहां से आता है?
बेलागंज के कार्यक्रम में प्रशांत किशोर शामिल हुए। जहां पर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह अपने अभियानों के लिए धन कहां से जुटाते हैं। इसपर वह कहते हैं कई राज्यों में सरकारें मेरी रणनीतियों पर चल रही हैं। क्या आपको लगता है कि मेरे पास अपने अभियान के लिए टेंट लगाने के लिए पैसे नहीं होंगे? क्या आपको लगता है कि मैं इतना कमजोर हूं? आगे वह पूछते हैं कि क्या बिहार में किसी ने भी मेरी तरह की फीस के बारे में नहीं सुना है।
ये भी पढ़ें: Video: बिहार उपचुनाव में कैसे उम्मीदवार उतारेगी जन सुराज पार्टी? प्रशांत किशोर ने किया खुलासा
प्रशांत किशोर ने अपनी फीस के बारे में कहा कि अगर मैं किसी को एक चुनाव में सलाह देता हूं तो उसके लिए मेरी फीस 100 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा होती है। अगले दो साल तक मैं ऐसी ही एक चुनावी सलाह से अपने अभियान का खर्च निकाल सकता हूं।
बिहार में उपचुनाव कब?
बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसके लिए जन सुराज ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बेलागंज से मोहम्मद अमजद, इमामगंज से जितेंद्र पासवान, रामगढ़ से सुशील कुमार सिंह कुशवाहा और तरारी से किरण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है। उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को किया जाएगा, वहीं, 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
ये भी पढ़ें: कौन थे भुलई भाई? BJP के सबसे पुराने कार्यकर्ता, 111 साल की उम्र में निधन; PM मोदी भी रहे मुरीद
संबंधित खबरें
PM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
6 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
6 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
7 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
7 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines