अमिताभ ओझा, पटना।
बिहार में चुनावी साल होने की वजह से राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक तरफ महागठबंधन की बैठक चल रही है, वहीं दूसरी ओर पटना की सड़कों पर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने पटना में एक पोस्टर के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। इस पोस्टर के जरिए अपराध, बेरोजगारी, महिला असुरक्षा और पलायन को लेकर सीएम पर निशाना साधा गया है। बताया जा रहा है कि पटना में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की तरफ से कुछ पोस्टर लगाए गए हैंं। हालांकि, इससे पहले पोस्टर वॉर जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी के बीच ही थी, लेकिन अब कांग्रेस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।
जेडीयू ने लगाया ’25 से 30 फिर से नीतीश’ का पोस्टर
इससे पहले हाल ही में जेडीयू ऑफिस के बाहर पार्टी की ओर से एक पोस्टर लगवाया गया है, जिसमें लिखा गया है ’25 से 30 फिर से नीतीश’। वहीं, एक अन्य पोस्टर में लिखा गया है, ‘रोजगार मतलब, नीतीश कुमार’। जेडीयू ने इस पोस्टर के जरिए बताने की कोशिश की है कि बिहार में फिर से 2025 से 2030 तक एनडीए की ही सरकार बनेगी और सीएम नीतीश कुमार ही होंगे।
पोस्टर वॉर में उतरी कांग्रेस
जेडीयू के इस पोस्टर के जवाब में विपक्षी दलों का भी पोस्टर सामने आया है। बिहार में छिड़ी पोस्टर वॉर में अब कांग्रेस भी कूद पड़ी है। कांग्रेस पार्टी ने एक पोस्टर जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। यह पोस्टर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से जारी किया गया है। इस पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर दिखाई गई है और पोस्टर पर लिखा गया है, ‘देख लिया है 20 साल, नहीं चलेंगे चाचा नीतीश।’
इस पोस्टर में नीतीश कुमार तस्वीर के चारों तरफ अलग-अलग मुद्दों की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर में चार बड़े मुद्दे उठाए गए हैं। पोस्टर में असुरक्षित महिलाएं, बेरोजगारी, पलायन, अपराध और भ्रष्टाचार की तस्वीर लगी हुई है। इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा हुआ है, ‘देख लिया है साल 20, नहीं चलेंगे चचा नीतीश’। पोस्टर के निचले हिस्सें में निवेदक के तौर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस लिखा हुआ है। पोस्टर के जरिए भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की गई है।
भाजपा ने पोस्टर जारी कर आरजेडी पर साधा था निशाना
बता दें कि इससे पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक पोस्टर जारी करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। पोस्टर में राजद के 3 विधायकों की तस्वीर थी, जिनके ऊपर वांटेड लिखा हुआ था। इस पोस्टर में विधायक रीतलाल यादव, विधायक शंभू यादव और विधायक मनोज यादव की तस्वीर लगी हुई थी। बीजेपी ने अपने पोस्टर के जरिए दावा किया था कि राजद के ये तीनों विधायक फरार हैं और पुलिस को इनकी तलाश है। पोस्टर पर लिखा गया था, ‘अगर इस बार RJD के हाथ सत्ता आई, तो बिहार का हाल क्या होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।’
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
10 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines