नीरज त्रिपाठी (पटना)
Rape Accused Arrested: पटना जंक्शन के प्लेटफार्म से मानसिक विछिप्त युवती के अपहरण मामले का खुलासा करते हुए रेल एसपी ने बताया है कि युवती को बक्सर से बरामद कर लिया गया है। अपहृत नाबालिक युवती के मेडिकल चेकअप के बाद यह खुलासा हुआ है कि अपहरणकर्ता रिक्शा चालक सागर महतो ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। फिलहाल सागर महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि युवती का अपहरण पटना जंक्शन से करने वाले अपहर्ता अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है ।
यह हैं पूरा मामला
दरअसल बीते 27 नवंबर को पटना जंक्शन के 1 नंबर प्लेटफार्म पर बक्सर से पटना जंक्शन श्रमजीवी एक्सप्रेस से अपने पिता के साथ पटना जंक्शन पहुंची एक मानसिक विछिप्त नाबालिक युवती का अपहरण लिया गया था। इस मामले का खुलासा करते हुए रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया है कि बक्सर से चलकर एक पिता अपनी मानसिक विछिप्त पुत्री का इलाज कराने पटना जंक्शन पहुंचा था।
यह भी पढ़े: अहमदाबाद में IPS की पत्नी ने फंदा लगाया, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पुलिस कर रही वजह की तलाश
पटना जंक्शन पर नाबालिग युवती को प्यास लगने पर प्लेटफार्म नंबर 1 के गेट संख्या 4 पर छोड़कर उसके पिता पानी लाने निकल गए। जिसके बाद वह अपनी बच्ची के पास वापस आए तो उनकी बच्ची उस जगह पर नही थी और फिर अपनी नाबालिग मानसिक विछिप्त बच्ची की काफी खोजबीन के बाद उस नाबालिग बच्ची के पिता ने 28 नवंबर को पटना जंक्शन रेल पुलिस में अपनी बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज करवाया।
यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल पर रणदीप सुरजेवाला बोले- कांग्रेस 135 पार, भाजपा और सर्वे दोनों की होगी हार
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद रेल पुलिस ने इस पूरे अपहरण कांड मामले की खोजबीन शुरू की तो पटना जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति के अपहृत हुई नाबालिग बच्ची को प्लेटफॉर्म संख्या एक से ले जाते दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर रेल पुलिस अनुसंधान शुरू कर दिया हालांकि मामला दर्ज होने के अगले ही दिन 29 नवंबर को अपहृत युवती कोई रिक्शा चालक सागर महतो अपहृता को उसके घर बक्सर लेकर पहुंच गया।
इस मामले की जानकारी मिलते ही आनन फानन में बक्सर अपहृत युवती के घर पहुंची। रेल पुलिस ने उस ई रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया और पीड़िता से हुई पूछताछ और उसके मेडिकल टेस्ट के बाद ई रिक्शा चालक सागर महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता का दुष्कर्म कर छोड़ आया घर
रेल एसपी ने बताया है कि अपहृत हुई युवती सागर को 27 नवम्बर को ही बक्सर के ज्योति चौक के डीएवी स्कूल के पास मिली थी और सागर पहले पीड़िता के मांग में सिंदूर डाल उसे लेकर अपने घर गया। सागर के घर में मौजूद उसकी पत्नी के विरोध के बाद सागर उसे लेकर दो दिनों तक बक्सर स्टेशन के किसी अंजान स्थान पर रख पीड़िता के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया और 29 को सागर ने पीड़ता को उसे उसके घर पहुचा दिया था। तो वही अपहृत युवती बक्सर कैसे पहुची इसकी वही जांच शुरू कर दी गई है ।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines