Bihar News : बिहार में सार्वजनिक स्थानों पर बजने वाले अश्लील गानों को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है। प्रशासन की तरफ से अब सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में ऐसे गाने बजाने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भोजपुरी गानों या अश्लील गानों को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। कई बार इन पर रोक लगाने की मांग उठी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया था। 7 मार्च को जारी किए गए पत्र को सभी पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी), उप महानिरीक्षकों (डीआईजी) और रेलवे पुलिस को भेजा गया।
पत्र जारी कर दिया गया सख्त आदेश
पत्र में लिखा गया है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों और अश्लील, डबल मीनिंग वाले गानों को बढ़ावा देने वालों की पहचान करने के लिए पूरे राज्य में एक विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। महिलाओं के लिए यह शर्मनाक स्थिति बन जाती है जब वे सार्वजनिक स्थानों, समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में इस तरह के अश्लील और डबल मीनिंग वाले भोजपुरी गाने सुनती हैं।
महिलाओं को होती है असुरक्षा
पत्र में यह भी कहा गया है कि कभी-कभी ऐसे गाने बजने पर महिलाएं असुरक्षित भी महसूस करती हैं। इस संबंध में निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मामला कई बार उठाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें : युवती को नीचे गिराकर टूट पड़े 8 कुत्ते, वीडियो में देखें कैसे हुई हालत?
कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने दो साल पहले विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था और ऐसे गीतों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तब सरकार ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। अब बिहार पुलिस ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। अपने इस कदम को लेकर बिहार पुलिस की सराहना हो रही है।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines