PM Narendra Modi Karakat Rally Speech: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आज देशभर में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक 49.20 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में 44.58 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच पीएम मोदी आज मिशन मोड में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने आज बिहार और यूपी में 4 रैलियों को संबोधित किया। इसी क्रम में आज उन्होंने काराकाट में रैली को संबोधित किया।
काराकाट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले धमकी देते थे बड़े भ्रष्टाचारियों पर हाथ डाला तो मोदी की कुर्सी हिला देंगे लेकिन मोदी डरने वाला नहीं है। पीएम ने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि जिन्होंने नौकरी के बदले गरीबो की जमीन अपने नाम की है, उनका जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पीएम ने कहा कि जिसने गरीब को लूटा है उसे जेल जाना पड़ेगा।
डरो-डराओ के मंत्र पर चली विपक्ष की राजनीति
पीएम ने आगे कहा कि इंडी गठबंधन के लोग बिहारियों के अपमान पर आवाज नहीं उठाते हैं। उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये जो लालटेन लेकर मुजरा करने वाली जमात है ये बिहारियों के अपमान के बाद भी कांग्रेस के चरण चूम रही हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी में हिम्मत नहीं है कि वो कांग्रेस को कुछ बोल पाए। पीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि दशकों तक विपक्ष की राजनीति डरो और डराओ के मंत्र पर चली है। हमने इस डर के गुब्बारे को भी फोड़ दिया है।
ये भी पढ़ेंः काराकाट पहुंचे पीएम मोदी, इंडी गठबंधन को सुनाई खरी-खोटी; पवन सिंह पर नहीं तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ेंः PM Modi पूरा करेंगे Pawan Singh का ये वादा, पीएम के काराकाट दौरे पर बोले भोजपुरी स्टार
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines