Bihar Politics : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और जेडीयू के बीच नजदीकी बढ़ रही है, जोकि इंडिया गठबंधन के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार मंच साझा करने वाले हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब गेम चेंज कर दे, इसके बारे में किसी को पता नहीं रहता है। बिहार के बेतिया में 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली करने वाले हैं। इस रैली में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार एक साथ मंच साझा करेंगे। इसे लेकर बिहार में अटकलों का बाजार गरम है।
यह भी पढ़ें : Nitish Kumar क्या सच में BJP में करेंगे वापसी? क्या कहते हैं जेडीयू के नेता
इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे नीतीश कुमार
चर्चा है कि इंडिया गठबंधन की ओर से पीएम फेस घोषित न होने की वजह से नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं। पिछली मीटिंग में इंडिया गठबंधन ने संयोजक बनने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन नीतीश कुमार ने इनकार कर दिया। साथ ही बिहार में लालू यादव और नीतीश के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सरकार से लेकर सीट शेयरिंग के मुद्दे पर आरजेडी और जेडीयू में बात बनती नजर नहीं आ रही है। इस बीच नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच नजदीकी बढ़ने की खबर सामने आ रही है।
एक बार फिर पाला बदल सकते हैं बिहार के सीएम
पिछले दिनों भाजपा के कुछ नेताओं ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं। लेकिन, राजनीति में पार्टियों का आना-जाना लगा रहता है। नीतीश कुमार ने हाल ही दिल्ली में अरुण जेटली की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा पर सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं।
दिल्ली में जुटे बिहार के नेता
दिल्ली में बिहार के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, जेडीयू नेता केसी त्यागी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और गिरिराज सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी दिल्ली में मौजूद हैं। बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्र गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर रात को ही पटना लौट सकते हैं। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भी अमित शाह से मुलाकात की। दोनों के बीच 20 मिनट तक बिहार को लेकर बातचीत हुई।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
21 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
22 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
22 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
22 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines