चुनाव से पहले PM मोदी 29-30 मई को फिर बिहार दौरे पर, BJP अध्यक्ष बोले- इतिहास रचेगा रोड शो
Author: Deepti Sharma
May 27, 2025 03:05 PM IST
बिहार में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीजेपी पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। पीएम मोदी खुद चुनावी कमान अपने हाथों में संभाल ली है। बता दें, पीएम मोदी 29-30 मई को 2 दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। 29 मई को शाम 5 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
पीएम का बिहार में पांचवां दौरा
इसके बाद उनका काफिला पटना के शेखपुरा मोड़ से बीजेपी कार्यालय तक जाएगा। इस दौरान 32 जगहों पर स्टेज बनाकर लोग पीएम का स्वागत करेंगे। 30 मई को पीएम मोदी विक्रमगंज (यानि शाहाबाद क्षेत्र) में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा, 20 जून को भी पीएम का बिहार में पांचवां दौरा तय हो गया है, जिसमें वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि पीएम का रोड शो इतिहास रचने वाला होगा। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोग हाथ में तिरंगा लेकर उनका धन्यवाद करेंगे। पटना में पीएम मोदी के दौरे को लेकर भारी उत्साह का माहौल है।
बिहार में हाई अलर्ट घोषित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बिहार में हाई अलर्ट घोषित किया है। राजधानी पटना से लेकर रोहतास और भोजपुर के एसपी और सभी रेंज डीआईजी, आईजी को भी अलर्ट पर रखा गया है। इस अलर्ट वाले पत्र में आतंकी संगठनों और नक्सलपंथी संगठनों से पीएम की जान का खतरा बताया गया है। सुरक्षा के सभी मानकों का पूरा ख्याल रखने को कहा गया है। सुरक्षा की बाबत मंगलवार को एसपीजी के अधिकारियों के साथ पटना पुलिस ने मॉक ड्रिल भी किया।
पटना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी दफ्तर तक प्रधानमंत्री का रोड शो है। इस रास्ते पर क्यूआरटी के साथ स्नाइपर की भी तैनाती रहेगी। इसके अलावा QRTS With Sniper/ Counter Assault Team (CAT)/ Intelligence Team/ Anti Terrorist Strike Force की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ Indo-Nepal Porous Border होने के कारण सीमावर्ती जिलों से समन्वय स्थापित कर Indo-Nepal Border पर चेकिंग की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें- बिहार के सीमांचल जिलों और इंडो-नेपाल सीमा पर दिखे ड्रोन, लोगों के वीडियो हुए वायरल