Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें दो मध्य प्रदेश, एक दक्षिण भारत, एक बिहार से शुरू की गई, जबकि एक ट्रेन मुंबई-गोवा के बीच चलेगी। इन पांच ट्रेनों के साथ अब देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express) की संख्या 23 हो गई है।
आज जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है, उनमें भोपाल (रानी कमलापति)-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से उनके फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बात की।
कर्नाटक को मिली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
बता दें कि धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। यह बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़ रूट पर चलेगी। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मैसूर-चेन्नई मार्ग पर शुरू की गई थी। अब नई ट्रेन बेंगलुरु और हुबली-धारवाड़ के बीच लगभग 490 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 13 मिनट में तय करेगी। यह ट्रेन सुबह 5:45 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और 11:58 बजे धारवाड़ रेलवे स्टेशनों पर पहुंचेगी।
धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहरों – धारवाड़, हुबली और दावणगेरे को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को अत्यधिक लाभ होगा। यह ट्रेन रूट की सबसे तेज ट्रेन की तुलना में करीब तीस मिनट तेज होगी।
भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश को आज दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस मिल गई। खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मालवा क्षेत्र (इंदौर) और बुंदेलखंड क्षेत्र (खजुराहो) की मध्य क्षेत्र (भोपाल) से कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो और पन्ना जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को फायदा होगा। यह ट्रेन रूट पर मौजूदा सबसे तेज ट्रेन से करीब दो घंटे तीस मिनट तेज होगी।
भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
भोपाल-जबलपुर रूट पर एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी से भेराघाट, पचमढ़ी, सतपुड़ा आदि पर्यटन स्थलों को फायदा होगा। रूट पर सबसे तेज ट्रेन की तुलना में ट्रेन लगभग तीस मिनट तेज होगी।
मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी आज हरी झंडी दिखाई। इससे पहले, मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 3 जून, 2023 को किया जाना था। बालासोर ट्रेन दुर्घटना के कारण उद्घाटन स्थगित कर दिया गया था। मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में यह यात्रा के समय में लगभग एक घंटे की बचत करने में मदद करेगी।
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को भी आज हरी झंडी दिखाई गई। भारतीय रेलवे की ओर से पटना और रांची रूट पर सेमी हाई-स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस के छह घंटे में यह दूरी तय करने की उम्मीद है। यह टाटीसिल्वे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना और हजारीबाग से भी गुजरेगी।
हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत होगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली यह ट्रेन पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में यह यात्रा के समय में लगभग एक घंटे और पच्चीस मिनट की बचत करने में मदद करेगी।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
21 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines