Bihar News: चुनाव से पहले बिहार को मिल रही है करोड़ों की सौगात। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवान को तोहफा देने वाले हैं। पीएम मोदी 20 जून को बिहार के सिवान जिले के जसौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। यह तीन महीने में प्रधानमंत्री का तीसरा बिहार दौरा होगा, जिससे स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी और एनडीए ने अपनी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 7000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं। इसके साथ ही सिवान, सारण और गोपालगंज के कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में NDA की पकड़ को मजबूत करने की दिशा में यह दौरा अहम माना जा रहा है।
शहाबुद्दीन के गढ़ में एंट्री
सिवान, जिसे कभी बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का गढ़ माना जाता था, अब एनडीए के लिए चुनौती और अवसर दोनों है। मुस्लिम और यादव मतदाताओं की बहुलता वाला यह क्षेत्र परंपरागत रूप से महागठबंधन का मजबूत गढ़ रहा है। 2020 विधानसभा चुनावों में सिवान की आठ में से छह सीटों पर महागठबंधन ने कब्जा किया था। हालांकि, पीएम मोदी के इस दौरे से बीजेपी को उम्मीद है कि वह सवर्ण और अति पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को साधकर इन सीटों पर वापसी की राह बना सकती है। बीजेपी नेताओं की माने तो “सिवान में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। हर कार्यकर्ता इसके लिए जी-जान से लगा हुआ है।”
तैयारियों में जुटी बिहार बीजेपी
प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए बिहार बीजेपी ने सिवान को चुनावी रणक्षेत्र में बदल दिया है। पार्टी के नेता लगातार जिले में कैंपिंग कर रहे हैं। जसौली के मैदान में मंच, सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया गया है और 24 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: दुनिया के लिए दौड़ेगा बिहार में बना इंजन, अफ्रीकी देश गिनी को डिलीवर होगी पहली खेप
चिराग-नीतीश भी रहेंगे मौजूद
इस जनसभा को राजनीतिक रूप से और अधिक वजनदार बनाने के लिए एनडीए के तमाम प्रमुख चेहरे मौजूद यहां रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मंच साझा करेंगे। इससे एकजुटता का संदेश देने और जातीय समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश की जा रही है।
सारण प्रमंडल में एनडीए की नई सियासी पिच
सिवान, सारण और गोपालगंज, ये तीनों जिले सारण प्रमंडल में आते हैं, जहां फिलहाल विधानसभा स्तर पर महागठबंधन का वर्चस्व है। लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में इन जिलों की चारों लोकसभा सीटें एनडीए के पास हैं। बीजेपी की कोशिश है कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और योजनाओं के सहारे वह विधानसभा की सीटों पर भी बढ़त बनाए।
आगामी विधानसभा चुनावों की नींव
20 जून को होने वाली यह जनसभा केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए की रणनीतिक नींव मानी जा रही है। मोदी का यह दौरा सिवान की सियासत को नई दिशा देने वाला हो सकता है। वहीं, महागठबंधन के लिए यह एक चेतावनी भी है कि एनडीए अब हर चुनौती का जवाब मैदान में उतरकर देने को तैयार है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग में 1200 पदों पर होगी भर्ती, नए साल में परीक्षा कैलेंडर जारी
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
10 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
18 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines