News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
PM Modi Motihari Speech: प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं और मोतीहारी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मोतिहारी में रोड शो करके लोगों और भाजपा वर्करों का उत्साह बढ़ाया। उसके बाद जनसभा में चंपारण की धरती का महत्व लोगों को बताया। जनसभा में सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। बिहार में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। दरभंगा में न्यू सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) सुविधा और पटना में STPI की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन का भी उद्घाटन किया। सुनें प्रधानमंत्री मोदी की लाइव स्पीच…
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार से बदला लेने वाली राजनीति को भाजपा और NDA गठबंधन में दूर किया। RJD और UPA ने सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया। बिहार पहले हताशा में डूबा हुआ था। उनके राज में गरीबों को घर तक नहीं मिला। आज बिहार आगे बढ़ रहा है। विकास की राह पर चल रहा है। कांग्रेसी बिहार से बदला ले रहे थे। कांग्रेस के राज में बिहार ने बिल्कुल काम नहीं किया। आज बिहार के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। UPA ने बिहार को सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपये दिए, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार इससे ज्यादा फंड दे चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं और बिहार में 20 लाख से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। अकेले चंपारण में 20 हजार महिलाएं लखपति दीदी बनी है। मोतिहारी और चंपारण की धरती बिहार का नया भविष्य बनाएगा। चंपारण की धरती ने गांधीजी को राह दिखाई थी। अब चंपारण की धरती भाजपा को भी बिहार के विकास की राह दिखाएगी। पहले लालटेन वाला बिहार था, आज नई रोशनी वाला बिहार है। बिहार को लूटने वाले आज जेल में कर्मों का फल भुगत रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है समृद्ध बिहार, हर युवा को रोजगार। भाजपा का संकल्प बिहार के ज्यादा से ज्यादा युवाओं रोजगार और नौकरियां देना है। नीतीश कुमार ने हाल ही में बिहार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरियां देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने में नीतीश कुमार को सहयोग करेगी। बिहार का युवा आगे बढ़ेगा तो बिहार आगे बढ़ेगा। बिहार आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। भाजपा का संकल्प ही बिहार को विकसित बिहार बनाना है। बिहार को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प भी भाजपा ने लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो पिछड़ा है, वह भाजपा की प्राथमिकता है। आज भाजपा की जनधन योजना, पेंशन योजना, जन आवास योजना का लाभ बिहार की जनता उठा रहा है। बिहार की 3.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को जनधन बैंक खाते मिले। पिछले 1.5 वर्षों में बिहार में 24000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को 1000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई। अति पिछड़ों के लिए जन मन योजना शुरू की है, जिस पर 25000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत कृषि के मामले में पिछले 100 जिलों को चुनकर सुविधाएं उपलब्ध करांएगे, जहां खेती की संभावनाएं हैं, लेकिन आर्थिक मदद का अभाव है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।