PM Modi Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में देशभर के युवाओं के लिए 62000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की शुरुआत की. बिहार को विशेष सौगात देते हुए उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के नाम पर नई स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना, ब्याजमुक्त शिक्षा ऋण और छात्रवृत्ति को 1,800 रुपए से बढ़ाकर 3,600 रुपए करने की घोषणा की. पीएम सेतु योजना के तहत 1,000 आईटीआई अपग्रेड होंगे और लाखों युवाओं को रोजगार अवसर मिलेंगे.
हर महीने मिलेगा मासिक भत्ता
इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को आर्थिक सहायता पहुंचाना था जो किसी स्पेशल कोर्स में ग्रेजुएशन प्राप्त करते हैं. उन्हें कोर्स खत्म करने के बाद 2 साल तक मासिक भत्ता मिलेगा ताकि बेरोजगारी में उन्हें आर्थिक सहायता देना है. इसमें छात्रों को 1000 रुपए की सहायता राशि सीधे उनके अकाउंट में ट्रांस्फर की जाएगी.
ये भी पढ़ें-Bihar Chunav 2025: बिहार पहुंची चुनाव आयोग की टीम, यह रहेगा 2 दिन का शेड्यूल
सीएम नीतीश कुमार ने किया था ऐलान
इस योजना का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. उन्होंने बताया था कि करीब 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से देशभर के 1000 सरकारी ITI के विकास होगा. इससे पीएम सेतु योजना की शुरुआत की जायेगी.
युवाओं को स्किल ट्रेनिंग का भी तोहफा
पीएम मोदी ने आज इस परियोजना का शुभारंभ करते हुए बिहार में एक नई स्किल यूनिवर्सिटी का उद्घाटन भी किया है. यह विश्वविद्यालय युवाओं को उद्योग-आधारित पाठ्यक्रम प्रदान करेगा, जिससे वे रोजगार के लिए तैयार हो सकें.
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का पुनर्निर्माण
पीएम मोदी बिहार में छात्र क्रेडिट कार्ड योजना को भी नए स्वरूप के साथ लॉन्च कर रहे हैं. इससे हायर एजुकेशन के लिए एजुकेशन लोन लेने वाले छात्रों को ऋण दिया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत 3.92 लाख से अधिक छात्रों को 7,880 करोड़ से अधिक का लोन दिया जा चुका है. बिहार के युवाओं की क्षमता का मुल्यांकन कर बिहार युवा आयोग का भी उद्घाटन किय गया है. इसमें 18 से 45 साल के आयु के लोगों को शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव से पहले भिड़े सांसद-विधायक, बेगूसराय में अस्पताल भूमिपूजन का श्रेय लेने की मची होड़
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines