हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पीएम मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने दागे 15 सवाल, पूछा-बिहार की चाय पी क्या?

Tejashwi Yadav Taunt on PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर दौरे पर हैं, जहां वे किसान समृद्धि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस बीच तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 15 तीखे सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन

Tejashwi Yadav Taunt on PM Modi Bihar Visit : पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार, 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर पहुंचने वाले हैं। यहां पीएम मोदी देश के 9.8 करोड़ किसानों के खाते में किसान समृद्धि योजना की 19वीं किस्त की राशि जारी करने वाले हैं। पीएम मोदी सभा को संबोधित करेंगे और फिर बिहार के लिए कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही मोतिहारी में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत विकसित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इंडिजिनस ब्रीड्स का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है।

पीएम मोदी के दौरे से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर 15 सवालों की लिस्ट जारी की है और जवाब मांगा है। तेजस्वी यादव ने पूछा, “प्रधानमंत्री जी, आप आ रहे हैं, बिहार को क्या देंगे? क्या जूट मिल खुल पाएगी? क्या चीनी मिल फिर से शुरू होगी? आपने जो वादा किया था, उसका क्या हुआ?” तेजस्वी यादव ने 𝟐𝟎𝟏𝟒 में मोतिहारी की चीनी मिल शुरू करवाने और उसकी चीनी से चाय पीने के वादे को याद दिलाते हुए सवाल किया कि “प्रधानमंत्री जी बताएं, मोतिहारी की चीनी मिल की चाय कब पिएंगे?”

किसानों की आय दोगुनी का क्या हुआ?-तेजस्वी यादव

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री जी कहते थे कि 𝟐𝟎𝟐𝟐 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन अब 𝟐𝟎𝟐𝟓 आ गया और किसानों की आय दोगुनी होना तो दूर, कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी के कारण उनकी आय और भी घट गई है। इसका दोषी कौन? बिहार में खेतिहर मजदूर और बटाईदार अधिक हैं, उनके लिए डबल इंजन सरकार ने क्या विशेष किया? बिहार के किसानों की आय देश में सबसे कम होने का आरोप लगाकर उन्होंने सरकार के दावों और वादों पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन

यहां देखें तेजस्वी यादव के सवालों की लिस्ट

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए लिखा है कि “चुनावी वर्ष में आगामी कुछ महीनों तक आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बिहार और बिहारियों की ग़ज़ब चिंता सताएगी।” इस वर्ष उन्हें गंगा मैया, छठी मैया, जानकी मैया, माता सीता, ब्रह्म बाबा, महादेव, सूर्य देव, महात्मा बुद्ध, गुरु गोविंद सिंह, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लिट्ठी-चोखा, ठेकुआ, मखाना, आम, लीची, सिल्क उद्योग, कथित विशेष पैकेज आदि सब की जुबानी याद आएगी।

यह भी पढ़ें : ‘दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें’, भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले PM मोदी

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा कि “𝟏𝟏 वर्ष से आप प्रधानमंत्री हैं, प्रदेश में 𝟐𝟎 वर्षों से आपकी सरकार है, लेकिन बिहार को कुछ भी विशेष नहीं मिला है और ना ही मिलने की उम्मीद है। बिहारवासी अब झूठ, जुमले और प्रचार नहीं चाहते।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola