PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहेंगे. चुनाव से पहले पीएम लगातार बिहार के लोगों को नई सौगात का तोहफा दे रहे हैं. इस बार वे पूर्णिया जाएंगे. यहां आज वे एक रैली को संबोधित करेंगे और 36,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वे राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का उद्घाटन भी करेंगे. फिलहाल पीएम मोदी कोलकाता में है, जहां से वे दोपहर को बिहार के लिए रवाना होंगे.
पूर्णिया कार्यक्रम की टाइमलाइन
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी बंगाल से सीधा बिहार आएंगे. यहां वे दोपहर 2:20 पर पूर्णिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे, इसके बाद वहां टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इसके बाद करीब 3 बजे के आसपास सिकंदरपुर पहुंचेंगे.यहां वे हेलीकॉप्टर की मदद से जाएंगे. इसके बाद 4.45 मिनट पर वे नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे.
शामिल कई परियोजनाएं
नेशनल मखाना बोर्ड-इस साल के बजट में घोषित नेशनल मखाना बोर्ड को लॉन्च किया जाएगा, जिसका उद्देश्य मखाना किसानों को तकनीकी सहायता मिलेगी. साथ ही मखाने की प्रोसेसिंग और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा.
गरीबी रसोई मध्य-ग्रामीण विकास- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करीब 40,000 परिवारों के लिए गृह प्रवेश समारोह होगा. इसका मतलब उन्हें अपने घरों की चाबी दी जाएगी। इसके साथ-साथ, महिला स्व-सहायता समूहों को DAY-NRLM के अंतर्गत 500 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।
कोलकाता कार्यक्रम के बाद बिहार रवाना होंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी 14-15 सितंबर को कोलकाता में रहे, जहां उन्होंने रक्षा बलों की 16वीं कंबाइनंड कमांडर्स कॉनफ्रेंस का उद्घाटन किया. इस सम्मेलन का विषय ‘Year of Reforms-Transforming for the Future’ रखा गया है, जिसमें सेनाओं के आधुनिकीकरण और परिचालन तैयारियों पर चर्चा हो रही है. इससे पहले असम में उन्होंने मेडिकल कॉलेज, बायो-एथेनॉल प्लांट और कई आधारभूत परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम के लिए कोलकाता में सुरक्षा-व्यवस्था सख्त रही और ट्रैफिक नियंत्रण किया गया. इसी कड़ी में आज पीएम मोदी बिहार के पूर्णिया पहुंचकर 36000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और नेशनल मखाना बोर्ड का उद्घाटन करेंगे।
ये भी पढ़ें-‘अगर सही अस्पताल ले जाते तो बच जाते पापा’, BMW मामले में वित्त मंत्रालय के अफसर के बेटे का आरोप
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
13 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
14 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
20 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines