प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिन बिहार दौरे पर गए, यहां उन्होंने शाम को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके बाद वह रात को बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचे। समारोह में उन्होंने जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले गोविन्द भारद्वाज और शांभवी को आशीर्वाद दिया। समारोह में पीएम मोदी की उपस्थिति ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस फंक्शन में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन नेता ने उनके बेटे के इस खास मौके को अपनी उपस्थिति से सम्मानित किया।
जोड़े को पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बेटे की सगाई के समारोह में पीएम मोदी की उपस्थिति ने शोभा को चार चांद लगा दिए। उन्होंने विजय सिन्हा और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं और नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी की उपस्थिति के बाद यह अवसर एक पारिवारिक उत्सव से बढ़कर राजनीति और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बन गया।
यह भी पढ़ें: बिहार के 39 जिलों में बरसेंगे बादल, इन जगहों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
हो रही पीएम मोदी की सादगी की सराहना
पटना में रोड शो और बीजेपी दफ्तर में बैठक करने के बाद पीएम मोदी सीधे विजय सिन्हा के घर पहुंचे थे। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का शामिल होना इस बात का संकेत है कि वह व्यक्तिगत संबंधों को महत्व देते हैं। साथ ही यह उनके सहयोगियों के लिए उनका सम्मान और सौहार्द का प्रतीक भी माना जा रहा है। वहीं, इस मौके पर पीएम मोदी का आम लोगों और मेहमानों के साथ शानदार व्यवहार भी देखने को मिला। यह कार्यक्रम सामाजिक और राजनीतिक जगत में चर्चा का विषय बना रहा है, इससे पीएम मोदी की विनम्रता और सादगी की एक बार फिर सराहना की गई।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
8 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines