PM मोदी की मां के AI वीडियो पर गरमाई सियासत, कांग्रेस पर भड़के बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष

PM Modi Mother AI Video: प्रधानमंत्री मोदी की मां पर दरभंगा में विवादित टिप्पणी के बाद उनका AI वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर बिहार की सियासत गरमाई हुई है. BJP के नेता लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं और अब बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष की भी प्रतिक्रिया आई है.

PM Modi | Hiraben Modi | AI Video

प्रधानमंत्री मोदी की मां के AI वीडियो को बिहार कांग्रेस ने जारी किया है।

PM Modi Mother AI Video: प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन पर विवादित टिप्पणी पर छिड़ बवाल खत्म नहीं हुआ था कि अब उनके और उनकी मां के AI वीडियो पर सियासत गरमा गई है. बिहार कांग्रेस की ओर से गत 10 सितंबर को ऑफिशियल X हैंडल से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां हीराबेन का AI वीडियो शेयर किया गया था. इस वीडियो को देखकर BJP वाले भड़क गए और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. मामले में अब बिहार में BJP के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर का बयान हुआ है.

क्या बोले बिहार BJP अध्यक्ष?

बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए AI वीडियो में PM मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन जैसे दिखने वाले 2 किरदार दिखाने पर मदन राठौर बोले कि कांग्रेस अपना प्रभुत्व खो चुकी है और अब घटिया हथकंडे अपनाने लगी है. कभी कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोदी की मां का नाम लेकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. अब वीडियो अपलोड करके घृणित कार्य किया है. कांग्रेस की यह हरकत बेहद निंदनीय है. कांग्रेस BJP और प्रधामनंत्री मोदी के खिलाफ जो भी निंदनीय कृत्य कर रही है, वे उसकी निंदा करते हैं और इसके लिए कांग्रेस को सबक सिखाया जाएगा.

क्या है वायरल AI वीडियो में?

बता दें कि बिहार कांग्रेस द्वारा जारी किए AI वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां हीराबेन जैसे दिखने वाले शख्स दिखाए गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी जैसा दिखने वाला शख्स बेड पर लेता हुआ है, जिसमें सपने में उनकी मां जैसी दिखने वाली महिला नजर आता है. वह महिला उन्हें डांट लगा रही है. वह कहती है कि पहले नोटबंदी करके मुझे बैंक के बाहर लाइन में लगने पर मजबूर किया. अब बिहार में मेरा नाम लेकर राजनीति की जा रही हैं. मेरा नाम लेकर बैनर और पोस्टर बनवाकर छपवा रहे हैं. राजनीति के नाम पर तुम और कितना गिरोगे, संभल जाओ, सुधर जाओ.

क्या बोले BJP प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन?

बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के AI वीडियो पर BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेशर्म हरकतें करने से बाज नहीं आ रही है. आए दिन कांग्रेसियों की ओर से ओछा आचरण किया जा रहा है. एक ओर तो वे गालियां देते हैं और दूसरी तरफ माफी मांगने के बजाय खुद को सही ठहराने के लिए वीडियो जारी करते हैं. कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोदी की मां के साथ-साथ देशभर की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. पूरा बिहार और देश कांग्रेस की हर हरकत से आक्रोशित है, जवाब मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ