Pirated books found in Patna(नीरज त्रिपाठी): नकली किताब छापकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारती भवन प्रकाशन की पुस्तकों के अवैध कारोबार से जुड़ी एक फैक्ट्री में छापा मारकर करोड़ों रुपए की पायरेटेड पुस्तकें बरामद की हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार के फरार IPS आदित्य कुमार का कोर्ट में सरेंडर
तीन पिकअप पायरेटेड पुस्तकें बरामद
दरअसल, दिल्ली पुलिस के द्वारा पटना के डीएसपी लॉ एन्ड आर्डर को दी गई, एक गुप्त सूचना के आधार पर पटना के कदमकुआं थानाक्षेत्र इलाके में छापामारी के दौरान पुलिस को भारती भवन पब्लिकेशन के कई सब्जेक्ट की पायरेटेड किताबें मिली हैं, जिसे फर्जी तरीके से भारती भवन प्रकाशक के नाम पर छापकर बेचने की तैयारी चल रही थी। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस फैक्ट्री से पुलिस ने तीन पिकअप वैन पायरेटेड पुस्तकें बरामद की हैं।
ऐसे चल रहा था गोरखधंधा
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी लॉ एंड आर्डर अशोक सिंह ने बताया कि भारती भवन पब्लिकेशन को सूचना मिली थी कि उनके प्रकाशन समूह के नाम से प्रकाशित स्कूली पाठ्यक्रम की किताबों को फर्जी तरीके से पायरेटेड कर पटना के कदमकुआं इलाके में छापा जाता है, इसके बाद भारती भवन पब्लिकेशन की मूल किताब बताकर बेचा जाता है। इसी शिकायत के आधार पर दिल्ली और पटना पुलिस ने पटना के कदमकुआं थानाक्षेत्र इलाके के रोड नम्बर 10 के भरत हाई स्कूल नाम की किताब फैक्ट्री में छापामारी की गई तो इस अवैध किताब की फैक्टी में बुक बाइंडिंग की आढ़ में पूरा गोरख धंधा चल रहा था।
सभी पहलुओं पर जांच जारी
इस फैक्ट्री से कई किताबें छापने वाले मशीनों के साथ कई बुक बाइंडिंग करने वाले मशीनों को बरामद करने के साथ-साथ तीन पिकअप वैन पायरेटेड करोड़ों रुपए की नकली किताब बरामद की हैं। फिलहाल इस गोरखधंधे में कौन-कौन लोग संलिप्त हैं और किस नेटवर्क के आधार पर पटना में फर्जी तरीके से किताब छापकर बेचते आ रहे हैं, पुलिस अब इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। डीएसपी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि कि इस छापेमारी के दौरान पंकज नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ के दौरान प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इस नकली गोरखधंधे का मास्टरमाइंड दीपक सर है, जो पटना के खेमनीचक का रहने वाला है, जिसकी तलाशी के लिए छापेमारी की जा रही है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
20 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
20 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
21 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
21 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines