Pipra, East Champaran Election Result 2025 LIVE: पिपरा से बीजेपी के प्रत्याशी श्यामबाबू प्रसाद जीते, मिले 110422 वोट

Pipra (East Champaran) Election Result 2025 LIVE: पिपरा (पूर्वी चम्पारण) विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आज आएंगे और इस सीट से बीजेपी के श्यामबाबू प्रसाद यादव का कांग्रेस के अमित कुमार कुशवाहा के बीच मुकाबला है.

shyam babu

Pipra (East Champaran) Election Result 2025 LIVE : बिहार की पिपरा (पूर्वी चम्पारण) विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, यह आज तय हो जाएगा. बिहार की सभी सीटों पर 14 नवंबर यानी आज मतगणना हो रही है. पिपरा (पूर्वी चम्पारण) विधानसभा सीट से दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी. इस सीट के लिए सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी. बिहार की 243 में से एक पिपरा (पूर्वी चम्पारण) विधानसभा का सीट क्रमांक 42 है. इस सीट पर सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच माना जा रहा है. पिछली बार इस सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशी रामबिलास कामत की जीत हुई थी.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान

पिपरा (ईस्ट चम्पारण) विधानसभा सीट से उम्मीदवार

बता दें कि NDA गठबंधन में शामिल BJP ने पिपरा (पूर्वी चम्पारण) विधानसभा सीट से श्यामबाबू प्रसाद यादव पर भरोसा जताया है. . वहीं INDIA महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अमित कुमार कुशवाहा को टिकट दिया है, जो पार्टी का युवा चेहरा है और इनका फोकस बेरोजगारी और विकास पर रहता है. श्यामबाबू प्रसाद यादव जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं कांग्रेस के अमित कुमार कुशवाहा को जीत के संभावित दूसरे उम्मीदवार के रुप में देखा जा रहा है.

पिपरा के 2020 के चुनावी आंकड़े

बता दें कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पिपरा जनरल सीट थी। यहां जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार राम बिलास कामत को जीत मिली थी। उन्हें 88,587 वोट मिले थे। 2015 में भाजपा के टिकट पर चुनाव हारे उम्मीदवार विश्व मोहन कुमार को राष्ट्रीय जनता दल ने टिकट दिया, लेकिन उन्हें केवल 63143 वोट मिले। इस तरह इस सीट पर जेडीयू का कब्जा हुआ था। 2025 के चुनाव में यह सीट भाजपा के पास है।

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
रामबिलास कामतजनता दल (यूनाइटेड) 88,587
विश्व मोहन कुमारराष्ट्रीय जनता दल63143

पिपरा के 2015 के चुनावी आंकड़े

साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल जीती थी और यदुबंश कुमार यादव विधायक बने थे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विश्व मोहन कुमार को करीब 36 हजार 369 वोटों से हराया था। 2010 के विधानसभा चुनाव में पिपरा सीट JD(U) से उम्मीदवार अवधेश प्रसाद कुशवाहा को जीत मिली थी. इसके साथ ही 2005 में BJP से कृष्णानंदन पासवान को इस सीट से कामयाबी मिली. इस बार पिपरा (ईस्ट चम्पारण) पर मुकाबला कड़ा होने वाला है.

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
यदुबंश कुमार यादव राष्ट्रीय जनता दल 85944
विश्व मोहन कुमारभारतीय जनता पार्टी49575

LIVE UPDATES

Pipra, East Champaran Result 2025 LIVE Updates: पिपरा सीट पर दूसरे नंबर पर सीपीआई प्रत्याशी

Pipra, East Champaran Result 2025 LIVE Updates: पिपरा विधानसभा सीट पर जेडीयू की मजबूत पकड़. वहीं, दूसरे नंबर पर सीपीआई के रामचंद्र प्रसाद है. उन्हें 68610 वोट मिले हैं.

Pipra, East Champaran Result 2025 LIVE Updates: श्याम बाबू प्रसाद यादव 14,693 वोटों से आगे

Pipra, East Champaran Result 2025 LIVE Updates: श्याम बाबू प्रसाद यादव 55,284 वोटों के साथ 14,693 की बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं.

Pipra, East Champaran Result 2025 LIVE Updates: श्याम प्रसाद आगे

Pipra, East Champaran Result 2025 LIVE Updates: पिपरा सीट पर बीजेपी के श्याम बाबू प्रसाद यादव आगे चल रहे हैं.

Pipra, East Champaran Result 2025 LIVE Updates: पिपरा (पूर्वी चम्पारण) से कौन होगा अगल विधायक?

Pipra, East Champaran Result 2025 LIVE Updates: बिहार की पिपरा (पूर्वी चम्पारण) सीट पर पोस्टल बैलेट के वोटों की काउंटिंग शुरू हुई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ