हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार के 4 शहरों में पिंक बस सेवा होगी शुरू, जानें रूट, किराया और खासियत

बिहार में महिलाओं का सफर आसान और सुरक्षित हो, इसके लिए पिंक बस लाने की तैयारी जोरों पर है। इसकी सुविधा अप्रैल के पहले सप्ताह से मिलनी शुरू होगी। पहली स्टेज में पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में यह सर्विस शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Pink Bus Service

Bihar News: बिहार में महिलाओं के लिए पिंक बस जल्द शुरू करने की तैयारी है। यह सुविधा महिलाओं को अप्रैल के पहले सप्ताह से मिलनी शुरू हो जाएगी। पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में यह सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए 20 पिंक बस तैयार कर ली गई हैं।

तीसरा बोरिंग रोड से पाटलिपुत्र, कुर्जी, दीघा आदि से जोड़ेगा। पहले चरण में 20 बस खरीदी गई हैं। 10 बस पटना और शेष 10 भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चलेंगी। बस में कुल 22 सीटें होंगी। जीपीएस सिस्टम से हर मार्ग की निगरानी होगी। मार्च के आखिरी सप्ताह में बस रोपड़ (Punjab) से आएगी।

4 शहरों में शुरू होगी सर्विस

पटना के साथ भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के लिए भी पिंक बस चलेगी। हर सिटी में महिला कॉलेज और स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन आदि का ख्याल रखकर रास्ता फाइनल किया गया है। हर रूट में हर घंटे बस घूमेगी।

विज्ञापन

हर सीट के नीचे पैनिक बटन होगा

हर सीट के नीचे पैनिक बटन होगा। अगर किसी महिला के साथ किसी तरह की दिक्कत होती है तो वह पैनिक बटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। पिंक बस पर कंट्रोल करने के लिए कमांडिंग सेक्शन बनाया जाएगा। कौन सी बस किस रूट में चल रही, इसकी पूरी जानकारी हर पल मिलती रहेगी। बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि पिंक बस का किराया 6 से 25 रुपये तक होगा। पटना में दस बसें चलेंगी। हर एक घंटे पर बस को उसी रूट में रोटेट किया जाएगा।

महिला ड्राइवर का कैसे होगा चयन?

पिंक बस को चलाने के लिए ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की तरफ से महिला ड्राइवर की खोज भी शुरू हो गई है। इसके लिए एजेंसी का चुनाव किया गया है। संबंधित एजेंसी के जरिए महिला ड्राइवर लिए जाएंगे। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस की जांच होगी। एक्सपीरियंस देखा जाएगा। कई स्टेजों में जांच के बाद ही महिला ड्राइवर रखी जाएगी। कुल 20 ड्राइवर और 20 कंडक्टर को रखा जाएगा। इसके अलावा 10 ड्राइवर और रखी जाएंगी, जिससे किसी तरह की परेशानी होने पर ड्राइवर को बदला जा सकेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बिहार पुलिस में 10वीं पास युवाओं के लिए वैकेंसी,19 हजार से ज्यादा पदों पर कैसे करें अप्लाई

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola