हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार से कुव्यवस्था की तस्वीर! यूरीन बैग की जगह मरीज को लगा दी कोल्ड ड्रिंक की बोतल

विज्ञापन

पटना: बिहार के अस्पतालों में कैसी कुव्यवस्था फैली है इसका जीता-जागता उदाहरण जमुई से आई एक तस्वीर दी रही है। जमुई के एक सरकारी अस्पताल में यूरीन बैग की जगह अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीज को कोल्ड ड्रिंक का बोतल लगा दिया। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है।

ये घटना मंगलवार की रात की है। जमुई के झाझा रेलवे ट्रेक पर एक 60 साल के बुजुर्ग गिरे हुए थे। वे घायल थे। पुलिस ने उन्हें उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती वृद्ध को स्वास्थ्य कर्मियों ने यूरीन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक की बोतल यूरिन निकलने वाली पाइप में लगा दी। अस्पताल के इस कुव्यवस्था का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यूरीन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक का बोतल लगाने से पूरे सिस्टम की पोल खुल गई है। इधर वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्वास्थ्य कर्मियों में हडकंप मच गया और आनन फानन में यूरिन बैग का इंतजाम किया गया और उसे लगाया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन एक्टिव हुआ। मामले में जमुई सदर अस्पताल प्रबंधक रमेश पांडेय ने कहा है कि अस्पताल में यूरीन बैग का स्टॉक कई दिनों से खत्म हो गया था। लेकिन यूरीन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक की बोतल लगाना गंभीर मामला है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola