हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Phulparas Election Result 2025 LIVE: जेडीयू की शीला कुमारी बनी फुलपरास सीट से विधायक, 93677 वोटों से दर्ज की जीत

Phulparas Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए फुलपरास विधानसभा सीट से जेडीयू की शीला कुमारी जीत गई है. उन्हें 93677 वोट मिले हैं.

विज्ञापन

Live Updates

13:38 (IST) 14 Nov 2025

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: फुलपरास पर शीला कुमारी कर रही लीड

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: शीला कुमारी बड़े अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं और वोटों की गिनती के हर राउंड में उनका प्रदर्शन मजबूत दिख रहा है.

12:10 (IST) 14 Nov 2025

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: फुलपरास सीट पर बदले समीकरण

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: फुलपरास सीट पर समीकरण पलट चुके हैं. जेडीयू कैंडिडेट ने फिर दिखाई बढ़त.

10:58 (IST) 14 Nov 2025

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: फुलपरास से कांग्रेस के सुभोदय मंडल आगे

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: फुलपरास से कांग्रेस के सुभोदय मंडल ने जेडीयू की शीला कुमारी को टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

08:22 (IST) 14 Nov 2025

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: फुलपरास सीट पर जल्द आएंगे नतीजे

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: फुलपरास सीट पर काउंटिंग शुरू हो चुकी है, जल्द सामने आएंगे रुझान.

07:43 (IST) 14 Nov 2025

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: JDU के पास कायम सीट

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: पिछले 2 विधानसभा चुनावों में जेडीयू के पास बरकरार है यह सीट.

07:42 (IST) 14 Nov 2025

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: फुलपरास विधानसभा सीट का आज होगा फैसला

Phulparas Election Result 2025 LIVE Updates: फुलपरास की सीट पर आज आएगा फैसला.

Phulparas Election Result 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं. फुलपरास में जेडीयू उम्मीदवार शीला कुमारी चुनाव जीत चुकी है. बता दें कि सभी सीटों पर दो फेज में मतदान किया गया था. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हुई थी और दूसरे चरण की वोटिंग 11 तारीख को हुई थी. फुलपरास सीट पर जेडीयू और कांग्रेस के बीच मुकाबला था. पिछली बार जेडीयू से विधायक रही शीला कुमारी को एक बार फिर NDA ने टिकट दिया था.

फुलपरास विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार शीला कुमारी ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए 93,677 वोटों के बड़े अंतर से विजय हासिल की। इस जीत से जेडीयू को क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक बढ़त मिली है.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान

विज्ञापन

फुलपरास विधानसभा सीट से उम्मीदवार

फुलपरास सीट पर 2025 विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने जेडीयू से शीला कुमारी को टिकट दिया है. वे अभी इस सीट से विधायक हैं, उन्होंने 2020 के चुनावों में भी जीत हासिल की थी. उनका मुकाबला कांग्रेस के सुभोदय मंडल से होने वाला है, जिन्हें महागठबंधन से टिकट मिला है. पिछले चुनावों में शीला कुमारी को 75,116 वोट मिले थे.

2020 में किसे कितने वोट मिले?

प्रत्याशीपार्टीवोट
शीला कुमारीजेडीयू75,116 (जीत)
कृपानाथ पाठककांग्रेस64,150 (हार)

2015 में किसे कितने वोट मिले?

प्रत्याशीपार्टीवोट
गुलजार देवीजेडीयू64,368 (जीत)
राम सुंदर यादवबीजेपी50,953 (हार)

साल 2015 और 2020 के चुनावी आंकड़े

फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में 2020 के चुनाव में NDA के जेडीयू से शीला कुमारी जीती थीं. उन्हें 75,116 वोट मिले थे. शीला का वोटिंग पर्संटेज 41.3% था. उनका मुकाबला कांग्रेस के कृपानाथ पाठक से था, जो इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे थे. उन्हें 64,150 वोट मिले थे. 2015 के विधानसभा चुनाव में फुलपरास से गुलजार देवी जीती थीं. हालांकि, वे भी जेडीयू से विधायक थी.

विज्ञापन

उन्हें तब 64,368 वोट मिले थे. इस सीट पर 2015 में दूसरे नंबर पर बीजेपी के राम सुंदर यादव थे जिन्हें 50,953 वोट आए थे. मगर इस बार चुनाव में बीजेपी और जेडीयू साथ है तो उस लिहाज से एनडीए की जीत इस सीट पर पक्की मानी जा रही है.

फुलपरास सीट के जातीय समीकरण

फुलपरास मुधबनी जिले की सीट है, जो झंझारपुर लोकसभा सीट का हिस्सा है. इस क्षेत्र में 2020 के चुनाव में 3,25,217 पंजीकृत मतदाता थे. यहां 43,253 वोटर्स मुस्लिम हैं. अनुसूचित जाति के 41,595 वोटर्स हैं. वहीं, 56,262 यादव मतदाता हैं. फुलपरास सीट पर 3.84% मतदाता शहरी हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola