हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Pehalgam Attack: RJD नेता ने दिया विवादित बयान, आतंकी हमले को बताया स्क्रिप्टेड

Bihar News: आरजेडी नेता शक्ति यादव ने इस आतंकी हमले को स्क्रिप्टेड बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है।

विज्ञापन
pahalgam attack RJD Leader

सौरभ कुमार, पटना

Bihar News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर बिहार के आरजेडी नेता शक्ति यादव ने विवादित बयान दिया है। नेता ने आतंकी हमले को स्क्रिप्टेड बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है। उनका कहना है कि ये सब राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। शक्ति यादव का आरोप है कि अब तक पुलवामा हमले की गुत्थी सुलझी नहीं थी, अब पहलगाम आतंकी हमला हो गया जो स्क्रिप्टेड दिखता है। आरजेडी प्रवक्ता के इस बयान के बाद से बिहार की राजनीति गरमा गई है।

‘घटना से आ रही है षड्यंत्र की बू’
पहलगाम आतंकी हमले पर आरजेडी नेता शक्ति यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे कि इस घटना की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी गई थी। इस घटना से षड्यंत्र की बू आ रही है। प्रधानमंत्री को ऐसे मौके पर पीड़ित परिवार के साथ होना था उन्हें भरोसा दिलाना था, लेकिन प्रधानमंत्री तो प्रधानमंत्री हैं। वो अवसर ढूंढते हैं। देश के मौजूदा हालात और जो मुद्दे हैं। किसान, नौजवान के आम और आवाम के हैं उस पीएम नहीं बोलते हैं। आतंकियों को कड़ी सजा मिले।

पुलवामा हमले की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी
आरजेडी नेता शक्ति यादव ने कहा कि पुलवामा हमले की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी है। पहलगाम हमला बहुत दुखदायी है। पर्यटकों को निशान बनाया गया है। यह स्क्रिप्टेड दिखता है। यह बहुत खतरनाक डिजाइन है। अभी मरने वालों की चिता की आग भी नहीं बुझी है और प्रधानमंत्री ने राजनीतिक बयानबाजी करना शुरू कर दिए।

कारगिल से कन्याकुमारी तक आक्रोश एक जैसा
वहीं, इस घटना पर पीएम मोदी ने मधुबनी में लोगों को संबोाधित करते हुए कहा कि पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें