Pawan Singh Wife Jyoti Singh Election Announcement: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) रोहतास जिले के काराकाट क्षेत्र में एक बार फिर जनसंपर्क कर रही है। इस जनसंपर्क के दौरान न्यूज़ 24 से खास बातचीत करते हुए ज्योति सिंह ने कई तरह के बातों का खुलासा किया। ज्योति सिंह ने कहा कि मैं जनता के आशीर्वाद और प्यार के दम पर चुनाव लडूंगी। हमारी बातचीत राजनीतिक दलों से चल रही है। समय आने पर आपको जानकारी हो जाएगी कि मैं किस पार्टी से चुनाव लडूंगी।
किस पार्टी की ओर है ज्योति सिंह का इशारा
वहीं, अगर ज्योति सिंह की बात की ओर ध्यान दें तो ऐसा लगता है कि ज्योति सिंह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में जाने का इशारा तो नहीं? क्योंकि बातचीत के दौरान उनसे उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा “हमारे नेताजी” शब्द से संबोधित किया! ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं ज्योति सिंह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से तो नहीं चल रही है।
यह भी पढ़ें: SA vs NZ: पहली भविष्यवाणी सच, दूसरे सेमीफाइनल पर क्या बोले पंडित जी
पति को लेकर क्या बोली ज्योति
वहीं दूसरी ओर पवन सिंह को लेकर भी ज्योति सिंह से महत्वपूर्ण बात की गई। उनसे पूछा गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से उन्होंने पवन सिंह के लिए वोट मांगा था, क्या वो भी ऐसा करेंगे। इस पर ज्योति सिंह ने कहा कि जिस तरह उन्होंने गांव गांव जाकर पति के लिए वोट मांगे थे उसी तरह वो भी उनकी मदद करेंगे।
क्या ससुराल वाले देंगे साथ?
ज्योति सिंह ने बताया कि चुनाव लड़ने के दौरान चुनाव प्रचार में ज्योति सिंह की सास यानी पवन सिंह की मां और पवन सिंह क्या चुनाव प्रचार में साथ आएंगे इस पर क्या लगता है आपको जो पूछा गया तो उन्होंने कहा की उम्मीद करती हूं कि उन्हें आना चाहिए अगर नहीं भी आएंगे तो कोई बात नहीं बाकी सब ऊपर वाले के आशीर्वाद रहेगा चुनाव लडूंगी…
यह भी पढ़ें: नहाते या कपड़े बदलते वक्त एडल्ट साइट पर वायरल न हो जाए वीडियो, कहीं आप तो नहीं करती ये गलती
संबंधित खबरें
छठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
12 mins agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines