Pawan Singh Mother Nomination: भोजपुरी स्टार पवन सिंह काराकाट से चुनावी मैदान में हैं। काराकाट की जनता से वोट मांगते समय पवन सिंह अक्सर मां की दुहाई देते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह को कई बार कहते सुना गया है कि उनकी मां ने उन्हें काराकाट को सौंप दिया है। मगर अब वही मां पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं?
मां-बेटे के बीच होगी टक्कर?
जी हां, बिना किसी को बताए पवन सिंह ने गुपचुप तरीके से मां का भी नामांकन करवा दिया है। काराकाट में नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई थी। ऐसे में पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने भी काराकाट से पर्चा दाखिल कर दिया। ये खबर सामने आते ही ना सिर्फ काराकाट बल्कि बिहार की सियासत में भी हड़कंप मच गया। सबकी जुंबा पर सिर्फ एक ही सवाल था कि क्या अब पवन सिंह की मां बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी? आखिर इस गुपचुप तरीके से हुए नामांकन की वजह क्या थी?
पवन सिंह ने बताई सच्चाई
हालांकि पवन सिंह ने बिना देर किए पूरे मामले पर सफाई पेश कर दी। पवन सिंह का कहना है कि उनकी मां उनके खिलाफ नहीं बल्कि उनके लिए चुनाव लड़ सकती हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान अक्सर उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए जाते हैं। ऐसे में पवन सिंह को शक है कि कहीं उनका नामांकन कैंसिल ना कर दिया जाए। इसलिए पवन सिंह ने अपनी मां प्रतिमा देवी का भी पर्चा दाखिल कर दिया है। इस स्थिति में अगर पवन सिंह का नामांकन रद्द होगा तो भोजपुरी स्टार अपनी मां के नाम काराकाट से चुनाव लड़ेंगे।
शिवहर में भी है मां-बेटे की लड़ाई
बता दें कि काराकाट से पहले बिहार की शिवहर सीट पर भी मां और बेटे के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। काराकाट में बेशक पवन सिंह की मां बेटे के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं। मगर शिवहर की कहानी थोड़ी अलग है। बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को जेडीयू ने अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं मां के साथ चुनाव प्रचार करने वाले उनके छोटे बेटे अंशुमान आनंद ने भी बिहार से पर्चा दाखिल कर दिया था। ऐसे में शिवहर में मां-बेटे की टक्कर वाकई सच है या ये महज एक चुनावी स्टंट है, इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Sheohar Bihar Lok Sabha Election: बिहार में एक ही सीट पर मां और बेटे के बीच मुकाबला
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
22 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines