Patna Weather Today: मौसम बदलेगा करवट! पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Patna Weather Today: पटना में कई दिनों से लोग गर्मी और पसीने से बेहाल हैं, अब उन्हें राहत मिलने की उम्मीद जगी है, मौसम विभाग के मुताबिक इस शहर और बिहार के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है.

PATNA WEATHER.jpg

AI Image

Patna Ka Mausam: बिहार में मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है और पटना समेत कई जिलों में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. 24 जून को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगर ऐसा होता है तो ये राहत की खबर है, क्योंकि लोग चिलचिलाती धूप और तपिश से काफी परेशान हैं.

विज्ञापन

मौसम में तब्दीली

आईएमडी ने अगले 24 घंटों के लिए बिहार के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है. दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बांका और भागलपुर समेत उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

कई जिलों में गर्मी का कहर बरकरार

वहीं दूसरी तरफ, दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिले अभी भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, जहानाबाद और पटना में गर्म हवाओं का असर बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में भभुआ और बक्सर सबसे ज्यादा गर्म रहे, जबकि गया, शेखपुरा और बक्सर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है. बांका के रजौन, शेखपुरा के चेरवा, नवादा के काशीचक, नालंदा के हिलसा और सुपौल के बीरपुर सहित कई इलाकों में बारिश हुई है.

विज्ञापन

अगले 3 दिन अहम

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है. गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सुपौल, कटिहार, भागलपुर और अररिया सहित कई इलाकों में 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. राजधानी पटना में मैक्सिमम टेंपरेचर 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ