Patna Ka Mausam: पटना समेत बिहार के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अभी भी कमजोर बना हुआ है. हालांकि मॉनसून समय से पहले आ गया था, लेकिन पूर्णिया और किशनगंज से लेकर मुजफ्फरपुर तक पहुंचने के बाद पिछले दस दिनों से इसकी रफ्तार थम गई है.
बारिश के लिए कितना इंतजार
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार की राजनधानी और कई दक्षिणी जिलों के लोगों को मॉनसून की अच्छी बारिश के लिए अभी एक और हफ्ता इंतजार करना पड़ सकता है. इस दौरान मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा. पूर्व से आने वाली नमी वाली हवाओं के कारण उमस बढ़ सकती है, जिससे दिन और रात दोनों समय बेचैनी और चिपचिपाहट महसूस हो सकती है.
सीमांचल में बारिश की संभावना
वहीं, सीमांचल इलाके में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने अररिया, कटिहार, सुपौल और सीतामढ़ी में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और सहरसा जैसे जिलों में भी हल्की से मिड लेवल की बारिश हो सकती है.
हॉट संडे ने किया परेशान
बीते रविवार को पटना और दूसरे दक्षिणी इलाकों में तेज धूप और ड्राई मौसम रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई. 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. भभुआ में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.6°C दर्ज किया गया, इसके बाद डेहरी में 41.1°C और पटना में 40.9°C तापमान रहा. गया, छपरा, बक्सर और औरंगाबाद में भी तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया.
कहां सबसे ज्यादा बारिश?
पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश खास तौर से उत्तर-पूर्वी बिहार में हुई. अररिया जिले के फारबिसगंज में सबसे अधिक 52.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि किशनगंज और सुपौल के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई, जो मॉनसून की सुस्ती के बावजूद कुछ जगहों पर सक्रियता का संकेत है.
संबंधित खबरें
सम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
28 mins agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines