---विज्ञापन---

Patna Weather Update: पटना समेत बिहार के इन जिलों में सताएगी गर्मी, मानसून के लिए कितना करना होगा इंतजार?

Patna Weather Today: पटना के लोगों को आज मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है. लोग धूप और बढ़ते तापमान से पहले से ही परेशान हैं और सोमवार को भी राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

---विज्ञापन---

Patna Ka Mausam: पटना समेत बिहार के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अभी भी कमजोर बना हुआ है. हालांकि मॉनसून समय से पहले आ गया था, लेकिन पूर्णिया और किशनगंज से लेकर मुजफ्फरपुर तक पहुंचने के बाद पिछले दस दिनों से इसकी रफ्तार थम गई है.

बारिश के लिए कितना इंतजार

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार की राजनधानी और कई दक्षिणी जिलों के लोगों को मॉनसून की अच्छी बारिश के लिए अभी एक और हफ्ता इंतजार करना पड़ सकता है. इस दौरान मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा. पूर्व से आने वाली नमी वाली हवाओं के कारण उमस बढ़ सकती है, जिससे दिन और रात दोनों समय बेचैनी और चिपचिपाहट महसूस हो सकती है.

---विज्ञापन---

सीमांचल में बारिश की संभावना

वहीं, सीमांचल इलाके में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने अररिया, कटिहार, सुपौल और सीतामढ़ी में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और सहरसा जैसे जिलों में भी हल्की से मिड लेवल की बारिश हो सकती है.

हॉट संडे ने किया परेशान

बीते रविवार को पटना और दूसरे दक्षिणी इलाकों में तेज धूप और ड्राई मौसम रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई. 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. भभुआ में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.6°C दर्ज किया गया, इसके बाद डेहरी में 41.1°C और पटना में 40.9°C तापमान रहा. गया, छपरा, बक्सर और औरंगाबाद में भी तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया.

---विज्ञापन---

कहां सबसे ज्यादा बारिश?

पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश खास तौर से उत्तर-पूर्वी बिहार में हुई. अररिया जिले के फारबिसगंज में सबसे अधिक 52.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि किशनगंज और सुपौल के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई, जो मॉनसून की सुस्ती के बावजूद कुछ जगहों पर सक्रियता का संकेत है.

First published on: Jun 22, 2026 12:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola