हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में NSUI का दबदबा, जानें किस पद पर कौन जीता, कितने मिले वोट?

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस बार के चुनाव में NSUI ने अपना दबदबा कायम करते हुए अध्यक्ष और महासचिव जैसे प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया है. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय और संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर ABVP ने जीत हासिल की है.

विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस बार के चुनाव में NSUI ने अपना दबदबा कायम करते हुए अध्यक्ष और महासचिव जैसे प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया है. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय और संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर ABVP ने जीत हासिल की है.
अध्यक्ष पद पर NSUI के शांतनु शेखर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2896 वोट हासिल कर जदयू के प्रिंस कुमार को 1496 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी. जीत के बाद शांतनु शेखर ने अपनी सफलता का श्रेय राहुल गांधी और बिहार के सांसद पप्पू यादव को दिया. यह जीत राहुल गांधी से लेकर सांसद पप्पू यादव के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का नतीजा है. मैं लंबे समय से कैंपस में काम कर रहा हूं, मुझे पता है कि कॉलेज में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और माहौल के लिए क्या करना है.

उपाध्यक्ष और महासचिव पद का हाल

उपाध्यक्ष पद पर बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला. निर्दलीय प्रत्याशी शिफत फैज़ ने 1568 वोट पाकर छात्र जदयू के आयुष हर्ष को मात्र 71 वोटों से हराया. वहीं, महासचिव पद पर NSUI की खुशी कुमारी ने 2164 वोट प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्युष राज पर 553 वोटों से जीत दर्ज की.

ABVP ने संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद जीता

एबीवीपी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. अभिषेक कुमार ने संयुक्त सचिव पद पर 2143 वोट हासिल कर NSUI के मनोवर आज़म को 392 वोटों से हराया. इसके साथ ही हर्षवर्धन को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कैंपस में बेहतर प्लेसमेंट, अच्छी फैकल्टी और छात्रों के लिए शिक्षा का शानदार माहौल सुनिश्चित करना है. सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विश्वविद्यालय के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola