नीरज त्रिपाठी, पटना: रविवार को पटना एयरपोर्ट से रात 8:30 बजे स्पाइसजेट की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट एसजी 532 अचानक रद्द कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए यात्रियों ने पटना एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। इस विमान से 135 यात्री बेंगलुरु जाने वाले थे, जिन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यात्रियों ने किया हंगामा
दरअसल, विमान रद्द होने की वजह ये थी कि रविवार को बेंगलुरु से पटना आने वाली फ्लाइट एसजी 531 रद्द हो गई थी, जिसकी वजह से पटना एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइट एसजी 532 को भी रद्द कर देना पड़ा। इस दौरान विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण अचानक विमान के रद्द किए जाने की सूचना पाकर पटना एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे यात्रियों ने एयरलाइंस प्रशासन से दूसरे फ्लाइट से उन्हें बेंगलुरु भेजने का प्रस्ताव दिया, जिसे एयरलाइंस कंपनी ने अनसुना कर दिया और इसके बाद मौके पर मौजूद विमान के यात्री एयरपोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ नारेबाजी करने लगे।
यह भी पढ़ें- टीचर्स को सरकारी फ्लैट देने के लिए नीतीश सरकार का मास्टर प्लान, पहले 5 लाख शिक्षकों को दिया जाएगा
होटल में ठहराने का इंतजाम किया गया
बता दें कि पहले फ्लाइट को एक घंटा विलंब बताया गया और उसके बाद सीधे स्पाइसजेट के इस फ्लाइट को रद्द करने की सूचना दे दी गई। इसके बाद यात्री हंगामा करने लगे, जिन्हें बाद में समझा बुझाकर शांत कराया गया और रात में एयरपोर्ट के पास ही उनके होटल में ठहराने का इंतजाम किया गया, जो यात्री पटना के थे वापस घर चले गए, लेकिन दूर से आए यात्रियों को होटल में ठहराया गया, जो यात्री जरूरी काम से बेंगलुरु जा रहे थे, वे इस बात से परेशान दिखे कि अब रविवार को बेंगलुरु नहीं जा पाएंगे।
सोमवार को भेजा गया बेंगलुरु
गौरतलब है कि फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण जिन यात्रियों की यात्रा रद्द हुई है उन सभी यात्रियों को सोमवार को 11:00 बजे की फ्लाइट से पटना से बेंगलुरु भेज दिया गया।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
19 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
23 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines