School Closed: पटना में भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए छोटे बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 20 जून तक पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए नया समय लागू किया गया है, जिसके तहत सुबह 10:30 बजे के बाद क्लास लगाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. यह फैसला दोपहर के समय पड़ने वाली तेज गर्मी से बच्चों की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है.
प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह विशेष निर्देश जारी किए हैं. स्कूल मैनेजमेंट को साफ कहा गया है कि वे इस नए नियम के हिसाब से ही अपनी क्लास का समय तय करें. यह सख्त आदेश 15 जून से लेकर 20 जून 2026 तक पूरे जिले में प्रभावी रहेगा. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का पालन जमीन पर सख्ती से करवाएं ताकि बच्चों को इस मौसम में परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बड़ा खुलासा, शव पर मिले चोट के निशान
अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा पटना का मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पटना में अगले पांच दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बीच-बीच में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जरूर बनी रहेगी, लेकिन फिर भी लोगों को इस उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
15 जून की बात करें तो बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है, जहां अधिकतम पारा 38 डिग्री रहेगा. 16 जून को मौसम थोड़ा साफ रहेगा और तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है. इसके बाद 17 जून को एक बार फिर गरज-चमक के साथ पानी बरसने की उम्मीद है, जिससे पारा गिरकर 38 डिग्री पर आ जाएगा. वहीं 18 और 19 जून को भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और हल्की बौछारें पड़ने से तापमान 38 से 39 डिग्री के आसपास बना रहेगा.
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
12 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
17 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
17 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
23 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines