Patna-Purnia Greenfield Expressway: पटना, कोसी और सीमांचल एरिया के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 6 लेन ग्रीनफील्ड पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का नया एलाइनमेंट फाइनल कर दिया गया है, जिससे इस क्षेत्र का पटना से सीधा और अच्छा संपर्क बनेगा।
पूर्व में इसकी लंबाई 250 किमी तय की गई थी, लेकिन नए एलाइनमेंट में लंबाई बढ़ाई गई है। इस बढ़ोतरी से कुछ नए इलाके भी इसकी रेंज में आएं हैं। इस प्रोजेक्ट्स से न केवल आने-जाने में आसानी होगी बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेज होगा।
एलाइनमेंट में बदलाव के चलते बढ़ी दूरी
पहले पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे की लंबाई 250 किमी तय की गई थी, लेकिन एलाइनमेंट में बदलाव के बाद यह दूरी 32 किमी बढ़कर अब 282 किलोमीटर हो गई है। नया एलाइनमेंट सहरसा के सोनवर्षा कचहरी के करीब से होकर गुजरेगा, जिससे आस-पास के एरिया को भी इस एक्सप्रेसवे का फायदा मिलेगा।
रूट में विस्तार
इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिघवारा से होगी और यह पूर्णिया के डगरुआ में खत्म होगी। हालांकि, अब यह हाजीपुर शहर होकर नहीं गुजरेगी। इसका रास्ता बिदुपुर-कच्ची दरगाह, मरीन ड्राइव से होकर रहेगा। लेकिन, इसे हाजीपुर-छपरा रोड से जोड़ने का प्रस्ताव है। पूर्वी हिस्से में, यह पूर्णिया कसबा के पास माथुर डगरूआ में मिलकर खत्म होगी।
इस एक्सप्रेसवे से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए पटना तक की यात्रा अब मात्र 3 से 4 घंटों में पूरी हो सकेगी, जो कि एक बड़ी अच्छी सुविधा है। इस एक्सप्रेसवे पर कुल 17 एचएल ब्रिज और 11 आरओबी (Railway Overbridge) का निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात और सुगम होगा। एक्सप्रेसवे के तहत नेशनल हाइवे को जोड़ने का भी ध्यान रखा गया है, ताकि आस-पास के एरिया के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल पाए।
आर्थिक और सामाजिक विकास में आएगी तेजी
सहरसा जिले में यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कठडुमर के पास एंट्री करेगा और कई गांवों से होकर गुजरेगा। सहरसा जिले के राजनपुर बघवा गांव के दक्षिण होते हुए, यह सोनबरसा कचहरी से कहरा ब्लॉक के हरिपुर-महखड़ के बीच से आएगा। हरिपुर के आगे यह लगमा-भपटिया, सोनबरसा खुजहरा और पतरघट के मंगवार-जम्हरा से गुजरते हुए आगे बढ़ेगा।
पूर्णिया जिले में यह एक्सप्रेसवे बरहारा कोठी, दमैली, कजरा नदी, परोरा और वन भाग के पास से होते हुए पूर्णिया हवाई अड्डे के उत्तरी भाग में मिलेगा। अंत में यह गुलाबबाग-कसबा के पास से एनएच-27 के ऊपर से गुजरते हुए गुलाबबाग-किशनगंज मार्ग में माथुर-डगरुआ के नजदीक मिलकर खत्म होगा।
कोसी और सीमांचल एरिया में काफी लंबे टाइम से अच्छी सड़क की जरूरत महसूस हो रही थी। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी तेजी आएगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद, पटना से सीमांचल के अलग-अलग भागों की यात्रा अब कहीं ज्यादा सुविधाजनक और कम समय में हो सकेगी। लोगों को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा और उन्हें इस आधुनिक सड़क की सुविधा का लाभ मिल पाएगा।
ये भी पढ़ें- PM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात! यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी सस्ती दवाएं
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines