मिस्टेक हो गया सर! SDO को लगी जवान की लाठी, बंद के दौरान लाठीचार्ज कर रही थी पटना पुलिस

Bharat Band In Bihar News: बिहार के 15 से ज्यादा जिलों में भारत बंद का असर देखने को मिला है। कहीं पर प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया तो कहीं रोड पर आगजनी करके यातायात रोक दिया। बुधवार की दोपहर पटना में पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

भारत बंद के दौरान जवान ने एसडीएम पर लाठी चला दी।

भारत बंद के दौरान जवान ने एसडीएम पर लाठी चला दी।

Bharat Band in Patna News: बिहार के पटना में भारत बंद के दौरान पुलिस ने बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज किया। इसी दौरान पुलिस के एक जवान ने एसडीओ पर लाठी चला दी। हालांकि जैसे ही पुलिस के जवानों को इस बात को इलहाम हुआ। उन्होंने तुरंत लाठीचार्ज करने वाले जवान को पकड़कर किनारे कर दिया। बाद में उस जवान को एडीएम से बात करते हुए वायरल वीडियो में देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज के दौरान पटना सदर के एसडीओ श्रीकांत कुंडलिकर अपने ही जवान की लाठी का शिकार हो गए। जवान ने एसडीओ पर ही लाठी चला दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने जवान को तुरंत पकड़ लिया।

विज्ञापन

उधर बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज की घटना पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के निर्देश पर पुलिस दलितों/वंचितों पर लाठियाँ बरसाती है, लेकिन अपराधियों को गुंडागर्दी करने की खुली छूट देती है। नीतीश कुमार की पुलिस को किसी अपराधी पर कभी लाठी चलाते देखा? बता दें कि भारत बंद का बुधवार को पूरा बिहार में असर देखने को मिला। यही नहीं बिहार के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी असर देखने को मिला।

विज्ञापन

भारत बंद का जहां विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया था, वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हम ने विरोध किया था। चिराग पासवान की लोजपा भारत बंद के समर्थन थी, जबकि विपक्षी पार्टियां आरजेडी, सपा, बसपा ने समर्थन किया था। हालांकि वाल्मीकि समुदाय ने भारत बंद का विरोध किया है। पंजाब के जालंधर में वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने लड्डू बांटकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वागत किया। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि भारत बंद में स्वार्थी तत्व शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हम स्वागत करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ