बिहार के पटना जिले की पुलिस ने एनकाउंटर में 3 शूटर ढेर किए हैं. पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में यह कार्रवाई की गई और पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने एनकाउंटर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4.30 बजे मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधियों की ओर से पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग की गई थी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें राजेश शर्मा, बबलू कुमार, जेपी यादव घायल हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक तीनों ने दम तोड़ दिया. मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास मुठभेड़ में मनेर थाना के SHO रजनीश कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं.
शूटरों के शव और हथियार बरामद किए गए
SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तीनों मृतक प्रोफेशनल शूटर थे और सुपारी लेकर मर्डर किया करते थे. तीनों ने पुलिस पर करीब 20 मिनट तक फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी 18 राउंड फायरिंग की. पुलिस ने मौके से तीनों शूटरों के शवों के साथ देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे बरामद किए हैं. एनकाउंटर का पता लगते ही वे खुद घटनास्थल पर पहुंचे. FSL से सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार और उनकी टीम सबूत जुटाने पहुंची. तीनों शव दानापुर के सरकारी अस्पताल में रखे गए हैं. तीनों मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग हॉस्पिटल पहुंचे हुए हैं.
अस्पताल में 4 थानों के 100 पुलिसकर्मी तैनात
SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजन भड़के हुए हैं और एनकाउंटर को फर्जी बता रहे हैं. लोगों ने एनकाउंटर करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया. इस दौरान वे पुलिसवालों से भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच हाथा हाथापाई हुई. अस्पताल में हंगामे को देखते हुए 2 लेयर सिक्योरिटी बनाई गई है और 4 थानों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. लोगों का कहना है कि जिस पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस तीनों को आरोपी बता रही, उनका नाम उस मामले में नहीं था. पुलिसवालों ने अपनी नाकामी छिपाते हुए निर्दाेषों का एनकाउंटर कर दिया.
पुलिस का खबरी बता भीड़ ने युवक को पीटा
पुलिस ने अनुसार, अस्पताल में हंगामा कर रहे लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. लोगों ने युवक को पुलिस का खबरी बताकर पीटा. लेकिन पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से बचाया और उसे बिल्डिंग के अंदर ले गई. इस दौरान ASP अजीत कुमार को भी चोट लगी है. मृतक जेपी यादव दानापुर के खंरजा रोड का निवासी है. वहीं बबलू मनेर थाना क्षेत्र का निवासी था और शाहपुर मुबारकपुर फार्म में रहता था. वहीं राजेश शर्मा दियारा के गंगहारा का रहने वाला था. तीनों पर पैक्स अध्यक्ष की सुपारी लेने और गोलियां मारकर उसकी हत्या करने का आरोप है.
संबंधित खबरें
8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
15 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
21 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
23 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines