Case Against Khan Sir: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया है. यह पूरी कार्रवाई पुलिस के अपने बयान और कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद की गई है.
क्या है पूरा मामला?
बीती 2 जून की रात को पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ (KGS) पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. आरोप है कि हमलावरों ने कोचिंग के गार्ड की बेरहमी से पिटाई की, पत्थरबाजी की और वहां लगे पोस्टर-बैनर फाड़ दिए. इस घटना के बाद खान सर की शिकायत पर ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’ के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके सहयोगियों पर हमला कराने का केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया.
गार्ड्स की फायरिंग का वीडियो आने के बाद पलटा मामला
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब 4 जून को एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में खान सर के दो बॉडीगार्ड कोचिंग के बाहर सरेआम फायरिंग करते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों गार्ड्स को हिरासत में लिया. पूछताछ में गार्ड्स ने कुबूल किया कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही गोलियां चलाई थीं. इसके बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर उनके हथियार जब्त कर लिए और अब खान सर को भी इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है.
खान सर की सफाई— ‘सेल्फ डिफेंस में चलाई गोली’
इस पूरे विवाद पर खान सर ने अपनी सफाई जारी की है. उनका कहना है कि जब 20-25 लोग उनके गार्ड को सड़क पर बेरहमी से पीट रहे थे, तो आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) में गोली चलाना जरूरी था. खान सर ने कहा, “मारपीट हो रही थी और मुझे पता था कि पुलिस को मौके पर पहुंचने में वक्त लगेगा. पुलिस वहां उड़कर तो नहीं आ सकती थी. गार्ड इसीलिए रखे जाते हैं ताकि वक्त पड़ने पर जान बचाई जा सके.”
पटना में छात्रों का भारी प्रदर्शन
दूसरी ओर, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में पटना की सड़कों पर भारी बवाल शुरू हो गया है. करीब 5 हजार से ज्यादा छात्रों ने एनआईटी (NIT) मोड़ से कारगिल चौक तक कैंडल मार्च निकाला. प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि रौशन सर को सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है. छात्रों ने सवाल उठाया कि जब खान सर के गार्ड्स ने गोली चलाई, तो खान सर की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई. फिलहाल, पुलिस की विशेष टीमें खान सर की तलाश में जुटी हैं और किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
41 mins agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
18 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
23 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
23 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines