बिहार की राजधानी पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक शूटर है और हथियार सप्लायर है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान शूटर की पहचान बक्सर निवासी विजयकांत पांडेय उर्फ रुद्र पांडेय उर्फ धनु और हथियार सप्लायर की पहचान राजेश यादव के रूप में की है। पुलिस चंदन मिश्रा हत्याकांड के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
राजेश यादव है नशे का कारोबारी
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि राजेश यादव नशे का कारोबारी है। राजेश नशे के साथ हथियार सप्लाई का भी अवैध कारोबार करता है। रूपसपुर थाना क्षेत्र में उसके एक दोस्त के घर से 190 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में रूपसपुर थाने में अलग से केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: कौन था चंदन मिश्रा? जिसे बदमाशों ने अस्पताल के वार्ड में घुसकर गोलियों से किया छलनी
घटना से पहले की थी चंदन मिश्रा की रेकी
एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पूछताछ में राजेश यादव ने खुलासा किया कि घटना से पहले मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह, निशु, भीम और हर्ष समेत अन्य आरोपी पटना के आनंद विहार कॉलोनी में ठहरे हुए थे। यहीं से इन लोगों ने पारस अस्पताल में मौजूद चंदन मिश्रा पर हमले की रेकी की थी।
ये भी पढ़ें: पटना में 2 बच्चों को जिंदा जलाया, मां बोली- हमारे बच्चों ने किसी का क्या बिगाड़ा था?
फिल्मी अंदाज में की थी चंदन की हत्या
बता दें कि 17 जुलाई 2025 को शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पारस अस्पताल के कमरा नंबर 209 में इलाज करा रहे कुख्यात चंदन मिश्रा की फिल्मी अंदाज में हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में अपराधी हत्या के बाद आसानी से भागते हुए दिखाई दे रहे थे। इस मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह समेत तीन आरोपियों को बिहार एसटीएफ ने बंगाल पुलिस की मदद से पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: बिहार में विदेशी महिला से घिनौनी हरकत, बस के अंदर दिया वारदात को अंजाम
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
13 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
19 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines