Pink Bus: पटना में अगले महीने से सड़कों पर लेडिज स्पेशल ‘पिंक बसें’ दौड़ेंगी। राजधानी में इन बसों के परिचालन का रूट भी निर्धारित कर लिया गया है। पहली पिंक बस गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन तक के लिए चलेगी, जो मगध महिला कॉलेज होते हुए पटना विमेंस कॉलेज, जेडी विमेंस कॉलेज, आईजीआईएमएस, सगुना मोड़ के बाद दानापुर स्टेशन तक जाएगी। बस का परिचालन शुरुआत में हर दिन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक गांधी मैदान से होगा। इसके लिए अब तक 20 पिंक बसें आ चुकी हैं। इनका संचालन सीएनजी से होगा।
पटना में पिंक बस का रूट
1- पटना गांधी मैदान-मगध महिला कॉलेज-पटना महिला कॉलेज-जेडी विमेंस कॉलेज-आईजीआईएमएस-सगुना मोड़-दानापुर स्टेशन।
2- पटना गांधी मैदान-मगध महिला कॉलेज-पटना जंक्शन-पुराना सचिवालय-चितकोहरा-अनीसाबाद-महावीर कैंसर संस्थान-फुलवारी चौक-एम्स अस्पताल।
3- पटना गांधी मैदान-मगध महिला कॉलेज-पटना जंक्शन-राजेंद्र नगर-एन.एम.सी.एच-कुम्हरार-ढनकी मोड़-जीरो माइल-टेंट सिटी मोड़-पटना साहिब स्टेशन।
4- पटना गांधी मैदान-मगध महिला कॉलेज-पटना विमेंस कॉलेज-बोरिंग रोड गोलंबर-एएन कॉलेज-पानी टंकी-पाटलिपुत्र गोलंबर-पीएंडएम मॉल-कुर्जी-दीघा-बाटा मोड़-दानापुर बस स्टैंड।
5- पटना गांधी मैदान-आरटीए कार्यालय (गोलघर)-पुलिस लाइन मोड़-बांस घाट-राजापुर पुल-एलसीटी घाट-कुर्जी-दीघा-दानापुर बस स्टैंड।
ये भी पढ़ें: बिहार के 15 जिलों में खुलेंगे सहकारी बैंक, डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा ऐलान, RBI से मिली मंजूरी
महिलाएं करेंगी सुरक्षित यात्रा: शीला कुमार
परिवहन मंत्री शीला कुमार ने शुरू होने वाली पिंक बस सेवा पर कहा कि ‘इन बसों में महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का अनुभव होगा। इन बसों में उन सभी सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिससे महिलाओं को सफर में सहूलियत होगी। बस का किराया भी बेहद कम है, ताकि सुविधाजनक सफर छात्राओं से लेकर रोजाना काम पर जाने वाली महिलाओं तक को मिले। पिंक बस सेवा महिलाओं को आर्थिक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा।
महिलाओं का बनेगा मासिक पास
पिंक बस में सफर करने के लिए किफायती दाम पर मासिक पास बनेगा। मासिक पास के लिए छात्राओं से 400 रुपये, कामकाजी महिलाओं से 550 रुपये शुल्क लिया जाएगा। रोजाना सफर करने वाली महिलाओं का टिकट शुल्क 6 रुपये से लेकर 25 रुपये तक होगा। इसका फायदा हर दिन सफर करने वाली महिलाओं को मिलेगा।
अन्य जिलों में भी चलेंगी पिंक बसें
पहले चरण के तहत जून में 10 बसें पटना में चलेंगी, जिसके एनओसी, रजिस्ट्रेशन एवं परमिट का काम जल्द पूरा हो जाएगा। आने वाले दिनों में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की देखरेख में भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में भी पिंक बस सेवा शुरू करने की योजना है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रदेश के मुख्य शहरों में महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पिंक बस योजना लागू की है।
इस योजना के तहत 25 सीटों वाली पिंक बस में सीसीटीवी कैमरे के साथ पैनिक बटन, चार्जिंग प्वाइंट और माइक की भी सुविधा दी गई है। ड्राइवर के हाथ में ही सारे फीचर कंट्रोल की सुविधा होगी। इन पिंक बसों की ड्राइविंग के लिए महिला चालक और महिला कंडक्टर बहाल किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: बिहार सरकार शहीद जवान रामबाबू सिंह के परिजनों को देगी 50 लाख, घटना पर जताया CM नीतीश कुमार ने शोक
संबंधित खबरें
पटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
5 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
8 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines