पटना: शनिवार को पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा ‘बिहार की जनता समझ चुकी है कि अब नीतीश कुमार को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। राज्य में लॉयन ऑर्डर पूरी तरह समाप्त हो चुका है रोज हत्या अपहरण दुष्कर्म डकैती चोरी हो रहा है उस पर उनका ध्यान नहीं है।
नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा ‘नीतीश कुमार किस समय और क्या बोलेंगे और उसका क्या मतलब होगा वो खुद नहीं समझते हैं। उनकी अपनी जुबान तो है, लेकिन अब वह दूसरे की जुबान से बोलते हैं। दूसरों के आंखों से देखते हैं। दूसरे के दिमाग से सोचते हैं, बिहार की जनता समझ चुकी है कि नीतीश कुमार एकदम निराशा में चले गए हैं।
नीतीश कुमार ने क्या कहा था?
दरअसल, एक दिन पहले ही नीतीश कुमार ने संसद में दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब को लेकर उन पर हमला बोला था। नीतीश कुमार ने कहा था ‘जब काम करना चाहिए तब काम नहीं हो रहा है। उन जगहों पर कोई बयान नहीं जहां घटनाएं हुईं। संसद का सत्र चलता रहता है और वे बाहर घूमते रहते हैं। इनकी तरफ से कहीं कुछ काम नहीं हो रहा। ये सिर्फ केवल प्रचार-प्रसार का काम कर रहे हैं।
बिहार का विकास सिर्फ केंद्र के पैसे से हो रहा है
नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि बिहार के विकास पर सीएम नीतीश कुमार का ध्यान नहीं है। यहां जो भी विकास हो रहा है, उसके लिए केंद्र सरकार पैसे दे रही है। बड़ी-बड़ी जितनी योजना प्रधानमंत्री ने बिहार को दी हैं उसे बिहार का कितना बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हुआ है। यहां लोगों को रोजगार मिला है आगे भी रोजगार मिलेगा। केंद्र का 70 परसेंट पैसा बिहार के बजट में होता है और ये लोग केंद्र पर आरोप लगाते हैं कि कैंद्र पैसा नहीं दे रहा।
बिहार में होगी महागठबंधन की सफाई
नीतीश कुमार ने दावा किया था कि साल 2024 में होने वाले चुनाव में बिहार से बीजेपी साफ हो जाएगी। इस पर नित्यानंद राय ने कहा ‘पूरी की पूरी सफाई महागठबंधन की होगी। 40 में से 40 सीट एनडीए गठबंधन जीतेगी। 2024 के चुनाव में और भारी बहुमत से पहले से भी ज्यादा बहुमत से बिहार में एनडीए जीतकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। नीतीश कुमार महागठबंधन में गए हैं, वहां उनका कुछ पूरा नहीं होगा, दर-दर भटक भटक कर उनको क्या मिला।
बीजेपी के पास कभी चेहरे की कमी नहीं
नित्यानंद राय ने बिहार में बीजेपी को मजबूत जनाधार मिला था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिनरात मेहनत की थी। 42-43 सीट मिलने के बावजूद भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था। जबकि भाजपा का स्टाइक रेट ज्या था। उनका तो पतन हो चुका था। भाजपा के पास कभी चेहरे की कमी नहीं थी, चाहे वह 2005 हो, 2010 हो 2015 हो या फिर आने वाला 2025। अगले चुनाव 2024 में उनका सुपड़ा साफ हो जाएगा।
चिराग पासवान को नीतीश कुमार ने धोखा दिया
नित्यानंद ने कहा कि नीतीश कुमार आज चिराग पासवान पर एजेंट का आरोप लगा रहे हैं, जबकि उन्होंने चिरा को धक्का देकर भगाया था। बीजेपी चाहती थी कि चिराग गठबंधन से बाहर नहीं जाएं। लेकिन जनता की नब्ज की चिराग पहचान नहीं पाए। चिराग को नीतीश कुमार ने धोखा दिया। इस वजह से चिराग पासवान अलग गठबंधन से लड़े थे। नीतीश कुमार ने अहंकार और घमंड की वजह से चिराग पासवान को हटाया था।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
12 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines