हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Patna, Bihar News Live: पटना में बीजेपी मना रही है 'संविधान हत्या दिवस', आज है इमरेंसी की बरसी

Patna Ki Taaza Khabar: पटना की लाइव न्यूज में आपका स्वागत है, आज हम बिहार की राजधानी और आसपास के इलाकों से राजनितिक, आर्थिक, सामाजिक और क्राइम से जुड़ी खबरों की पल-पल की अपडेट्स दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि 25 जून को इस शहर की बड़ी घटनाएं कौन-कौन सी रहीं.

विज्ञापन
AI Image

Live Updates

14:16 (IST) 25 Jun 2026

Patna News Live: खान सर-रोशन आनंद मामले में गौरव और अभिषेक को जमानत

पटना में चल रहे खान सर-रोशन आनंद विवाद से जुड़े मामले में अदालत ने अभिषेक कुमार और गौरव को बड़ी राहत दी है. रोशन आनंद के वकील राघव कुमार के मुताबिक, दोनों की लंबित जमानत याचिकाओं को मंजूरी दे दी गई है और अब जमानत बॉन्ड भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. अभिषेक कुमार रौशन आनंद के भाई हैं, जबकि गौरव एक कोचिंग संस्थान से जुड़े कर्मचारी हैं. अदालत ने मामले की परिस्थितियों और उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने के बाद ये फैसला सुनाया. बचाव पक्ष का तर्क था कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 लागू नहीं होती है. साथ ही इसे मामूली चोट से जुड़ा मामला बताया गया, जिसमें किसी गंभीर आपराधिक घटना के पर्याप्त आधार नहीं पाए गए. इसी आधार पर दोनों को जमानत प्रदान की गई.

11:37 (IST) 25 Jun 2026

Patna News Live: पटना में बारिश की चेतावनी

बिहार की राजधानी समेत राज्य के ज्यादातर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. IMD ने पटना सहित कई जिलों के लिए बारिश, आंधी और विजली को लेकर चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक पटना, अरवल, औरंगाबाद, गया और जहानाबाद के कुछ क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज के साथ बौझार होने की संभावना है. इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. संभावित खराब मौसम को देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तर बिहार के मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों के कई प्रखंड भी मौसम विभाग की निगरानी में हैं. यहां हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट तथा दूसरे प्रभावित क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

11:11 (IST) 25 Jun 2026

Patna News Live: भरत तिवारी के परिवार ने आशीष तिवारी से रिश्ते के दावे को किया खारिज

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आशीष तिवारी नाम के शख्स ने खुद को भरत का चचेरा भाई बताया था, और घटना पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहा था, लेकिन मृतक के परिजनों ने बताया है कि आशीष से उनका कोई रिश्ता नहीं है.

11:07 (IST) 25 Jun 2026

Patna News Live: बेगूसराय में गैंगरेप पर तेजस्वी यादव का बयान

बेगूसराय में गैंगरेप की घटना को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद और चिंताजनक घटना है. तेजस्वी के मुताबिक राज्य में हत्या, लूट, अपहरण समेत अलग-अलग अपराधों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है. उन्होंने कहा कि नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है.

11:04 (IST) 25 Jun 2026

Patna News Live: खान सर की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

पटना कोचिंग विवाद मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर निर्धारित सुनवाई टल गई. अदालत ने सुनवाई से पहले केस डायरी दोबारा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. कोर्ट के पूर्व आदेश के अनुसार खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक फिलहाल प्रभावी रहेगी, जिससे उन्हें अस्थायी राहत मिली हुई है. मामले से जुड़े कुल 8 लोगों की जमानत याचिकाएं अदालत के समक्ष सूचीबद्ध थीं. इनमें खान सर सहित उनके पक्ष के छह लोगों के आवेदन शामिल हैं, जबकि रौशन आनंद गुट से 2 लोगों ने भी जमानत की मांग की है. खान सर के 2 बॉडीगार्ड पिछले 4 जून से जेल में बंद हैं और उनकी नियमित जमानत याचिका पर भी विचार होना है. वहीं, खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजर कन्हैया सिंह और संस्थान से जुड़े 2 अन्य कर्मचारियों ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. इसके अलावा, रौशन आनंद पक्ष के अभिषेक और गौरव की जमानत याचिकाएं भी न्यायालय के विचाराधीन हैं.

10:53 (IST) 25 Jun 2026

Patna News Live: पूरे बिहार में आज बीजेपी मनाएगी 'संविधान हत्या दिवस'

25 जून को इमरजेंसी की 51वीं बरसी के मौके पर बीजेपी पूरे बिहार में 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम आयोजित करेगी. पार्टी की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया है कि ये आयोजन 1975 के उस दौर को याद करने के लिए है, जब देश में आपातकाल लागू हुआ था. बीजेपी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक की आजादी पर हमले का दौर बताते हुए लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. साथ ही संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया है.

Patna News Today: भारतीय जनता पार्टी 25 जून को इमरजेंसी की सालगिरह के मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में ‘संविधान हत्या दिवस’ का आयोजन करेगी. पार्टी की बिहार इकाई ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. बीजेपी ने कहा कि ये दिन 1975 में लगाए गए आपातकाल की याद दिलाता है, जब लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों पर गंभीर असर पड़ा था. पार्टी ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी की गुजारिश है.

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हुई

पटना में चल रहे कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में खान सर को फिलहाल राहत मिली हुई है. उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी. अदालत ने मामले की केस डायरी दोबारा तलब करते हुए अगली तारीख तय करने का इशारा दिया है. जब तक इस याचिका पर आखिरी फैसला नहीं आता, तब तक खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी रहेगी. इस मामले में कुल 8 लोगों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई प्रस्तावित थी. इनमें खान सर के पक्ष से 6 और रौशन आनंद के पक्ष से 2 लोग शामिल हैं. खान सर के दोनों निजी सुरक्षा कर्मी 4 जून से न्यायिक हिरासत में हैं और उनकी नियमित जमानत याचिका भी अदालत में लंबित है. इसके अलावा खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजर कन्हैया सिंह तथा दो अन्य कर्मचारियों ने भी अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है. दूसरी तरफ, रौशन आनंद पक्ष से अभिषेक और गौरव की जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई की जानी है.



पटना में आज गोल्ड रेट्स

पटना में सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे गहने खरीदने वाले ग्राहकों और निवेशकों की नजरें बाजार पर टिकी हैं. ताजा दरों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 14,013 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 12,845.25 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 10,509.75 रुपये प्रति ग्राम है.

विज्ञापन

अगर 8 ग्राम सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1.12 लाख रुपये से ज्यादा है. वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,130 रुपये पहुंच गया है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग, वैश्विक आर्थिक हालाता और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी कीमतों को प्रभावित कर रही हैं. त्योहारी और शादी के सीजन से पहले सोने की ऊंची कीमतें खरीदारों के बजट पर असर डाल सकती हैं. हालांकि निवेश के लिहाज से सोना अब भी सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है.

ग्राम 24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
1 ग्राम₹14,013.00₹12,845.25₹10,509.75
8 ग्राम₹1,12,104.00₹1,02,762.00₹84,078.00
10 ग्राम₹1,40,130.00₹1,28,452.50₹1,05,097.50

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola