Live Updates
Patna News LIVE: भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर पप्पू यादव का बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि असरदार लोगों को बचाने के लिए लगातार कोशिशें की जाती रही हैं. पप्पू यादव ने कहा कि भरत तिवारी एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, जो जमुनिया गांव के विस्थापित और गरीब परिवारों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते थे. उन्होंने दावा किया कि इस मामले के पीछे सिर्फ स्थानीय स्तर की भूमिका नहीं हो सकती और पूरे घटनाक्रम की जांच होनी चाहिए. सांसद ने यह भी मांग की कि ये पता लगाया जाए कि घटना से पहले और बाद में किन अधिकारियों के बीच बातचीत हुई तथा किस लेवल पर फैसले लिए गए. उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं को सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.
Patna News LIVE: भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर पप्पू यादव का बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि असरदार लोगों को बचाने के लिए लगातार कोशिशें की जाती रही हैं. पप्पू यादव ने कहा कि भरत तिवारी एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, जो जमुनिया गांव के विस्थापित और गरीब परिवारों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते थे. उन्होंने दावा किया कि इस मामले के पीछे सिर्फ स्थानीय स्तर की भूमिका नहीं हो सकती और पूरे घटनाक्रम की जांच होनी चाहिए. सांसद ने यह भी मांग की कि ये पता लगाया जाए कि घटना से पहले और बाद में किन अधिकारियों के बीच बातचीत हुई तथा किस लेवल पर फैसले लिए गए. उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं को सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.
Patna News LIVE: भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर छापे
आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भवन निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता पवन कुमार से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने पटना, दिल्ली और भागलपुर समेत 6 जगहों पर कार्रवाई की. इनमें दिल्ली के 3, पटना के 2 और भागलपुर के 1 ठिकाने को शामिल किया गया. शुरुआती जांच में अब तक तकरीबन 3.89 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चलने की जानकारी सामने आई है. अधिकारियों की तरफ से निवेश से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों की डिटेल और दूसरे सबूतों की जांच की जा रही है. ईओयू की टीम संपत्ति और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके.
Patna News LIVE: दिल्ली आएंगे भरत भूषण तिवारी के भाई
भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि वो अपने भाई का अंतिम संस्कार करने के बाद दिल्ली जाएंगे. उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि इस लड़ाई में उनका साथ देने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आएं.चंदन तिवारी ने कहा कि वो इंसाफ की मांग को लेकर अपनी आवाज उठाते रहेंगे और इस मुद्दे पर लोगों का सपोर्ट चाहते हैं.
Patna News LIVE: महापंचायत में भरत तिवारी के परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर बुधवार को आयोजित महापंचायत में मृतक के परिजनों ने सरकार और प्रशासन के सामने अपनी मांगें मजबूती से रखीं. इस दौरान मृतक के चचेरे भाई बुमराह तिवारी ने कहा कि अगर 7 दिनों के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हुई और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों तथा कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वो बड़े स्तर पर आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेंगे.
Patna News LIVE: भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर जेडीयू का बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है. उन्होंने बताया कि घटना में पुलिस की भूमिका को लेकर उठे सवालों के मद्देनजर सरकार ने जांच की जिम्मेदारी एक विशेष समिति को सौंपी है. उनके मुताबिक, न्यायिक जांच की प्रक्रिया और सरकार की तरफ उठाए जा रहे कदम ये इशारा देते हैं कि मामले में किसी भी शख्स को विशेष संरक्षण नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी और अगर किसी की जिम्मेदारी सामने आती है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.
Patna News LIVE: भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर आज महापंचायत
भोजपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र स्थित बेलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस को लेकर हलचल लगातार बढ़ती जा रही है. मामले में मृतक की मां आशा देवी की शिकायत पर कुछ पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. इसी कड़ी में बुधवार 25 जून को बेलौटी गांव में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण और अलग-अलग क्षेत्रों के लोग शामिल हो सकते हैं. महापंचायत की चर्चा अब भोजपुर से निकलकर राज्यभर में होने लगी है. ग्रामीणों के मुताबिक, बैठक का मकसद सिर्फ भरत भूषण तिवारी मामले में इंसाफ की मांग तक सीमित नहीं रहेगा. इसमें पुलिस की कार्यप्रणाली, प्रशासन की जवाबदेही और नागरिक अधिकारों से जुड़े कई मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. महापंचायत को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारी और उत्सुकता देखी जा रही है.
Patna News LIVE: पटना में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD के मुताबिक, अगले 2 से तीन घंटों के भीतर पटना, वैशाली, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी आशंका है, जिनकी रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
Patna News LIVE: भरत तिवारी के परिवार से मिलीं पवन सिंह की पत्नी
भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचीं ज्योति सिंह ने कहा कि वो इंसाफ की लड़ाई में उनके साथ हैं और इस मुद्दे को उठाती रहेंगी. पवन सिंह की अलग रह रही पत्नी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर शख्स को अपनी आवाज उठाने और शिकायत दर्ज कराने की आजादी है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भरत तिवारी ने पहले ही अपना हथियार पुलिस को सौंप दिया था, तो पुलिस को कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए था. ज्योति सिंह ने एनकाउंटर के हालात पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच जरूरी है. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार मामले के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उचित कार्रवाई करेगी.
Patna News Today: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने की मांग में परिवार के साथ खड़ी हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने, सवाल पूछने और शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है, इसलिए निष्पक्ष न्याय होना चाहिए. ज्योति सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि अगर भरत ने पहले ही अपना हथियार पुलिस के हवाले कर दिया था, तो उन्हें उसी समय हिरासत में लिया जाना चाहिए था. उनके मुताबिक, एनकाउंटर जैसी कार्रवाई आमतौर पर तब होती है जब पुलिस पर सीधा हमला हो. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई.
मौसम ले सकता है करवट
पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम विभाग ने पटना, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, नवादा, समस्तीपुर, शेखपुरा और वैशाली के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा भभुआ और रोहतास जिले के कुछ स्थानों पर भी गरज के साथ बरसात और बिजली गिरने की संभावनाएं हैं. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
पटना में 24 जून को गोल्ड रेट्स
पटना में 24 को को सोने की कीमत में कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिला है. 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड आप 1 लाख 44 हजार 995 रुपये में खरीद सकते हैं, वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोना खरीदने के लिए आपको 1 लाख 32 हजार 815 रुपये की कीमत चुकानी पड़ सकती है.
| ग्राम | 24 कैरेट सोने का आज का भाव | 22 कैरेट सोने का आज का भाव |
|---|---|---|
| 1 ग्राम | ₹14,499.50 | ₹13,281.50 |
| 8 ग्राम | ₹1,15,996.00 | ₹1,06,252.00 |
| 10 ग्राम | ₹1,44,995.00 | ₹1,32,815.00 |
| 100 ग्राम | ₹14,49,950.00 | ₹13,28,150.00 |
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
20 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines