मेट्रो के परिचालन से पहले सभी सुरक्षा मानकों की हुई पड़ताल, दिए ये निर्देश

Patna Metro: पटना में मेट्रो निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान रॉलिंग स्टॉक, स्टेशन सुविधाओं समेत हर सुविधा की समीक्षा की.

Patna Metro

पटना में मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण करते अधिकारी।

Patna Metro: पटना में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है. मंगलवार को मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने पटना मेट्रो के डिपो, रॉलिंग स्टॉक और प्रायोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण किया. मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने रॉलिंग स्टॉक, स्टेशन सुविधाओं और डिपो की हर बिंदु की गहन समीक्षा की.

इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा, संरक्षा और परिचालन मानकों का पालन करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो ने आम लोगों के लिए सुरक्षित, आधुनिक और विश्वसनीय परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में अपना एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है.

ये अधिकारी रहे मौजूद

इसके बाद एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसमें नगर विकास एवं आवास विभाग सह पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह, पीएमआरसीएल की अपर प्रबंध निदेशक सह नगर विकास एवं आवास विबाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा शर्मा के साथ पीएमआरसीएल एवं डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे.

जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

इस मीटिंग में गर्ग ने कहा कि मेट्रो के संचालन में जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मेट्रो का संचालन शुरू करने के लिए सभी सुरक्षा व परिचालन प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन अनिवार्य है. उन्होंने आगे कहा- परियोजना के हर चरण जैसे योजना, निर्माण, संचालन और अनुरक्षण में सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाएगा.

सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा

गर्ग ने सभी हितधारकों के बीच संपूर्ण समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अपने निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान सुरक्षा, संचालन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रॉलिंग स्टॉक को 40 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलाकर सभी मानकों की खुद जांच की.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ