हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्लफ्रेंड समेत 3 मेरी मौत के जिम्मेदार, FB Live पर ऐसा कहते ही गंगा में कूदा युवक

Patna Man Suicide on Facebook Live: फेसबुक पर लाइव वीडियो शुरू करने के बाद एक युवक ने गंगा नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। बिहार के पटना में हुए इस हादसे से हर कोई हैरान है। आखिर ऐसी क्या वजह थी कि युवक को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा?

विज्ञापन

Patna Boy Suicide on Facebook Live: हैलो गाइज, गंगा मइया मुझे बुला रही हैं। मैं मरने जा रहा हूं… यह शब्द थे 28 साल के युवक अमित कुमार यादव के। फेसबुक पर लाइव आने के बाद अमित ने गंगा नदी में कूद कर अपनी जान दे दी। इस लाइव वीडियो को देखने वाले लोग कुछ समय के लिए सदमे में आ गए। उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। 10 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद अमित का शव गंगा नदी से बरामद किया गया है। वहीं अमित ने अपने मरने की जो वजह बताई, वो वाकई चौंकाने वाली है।

क्या थी सुसाइड की वजह?

अमित यादव ने अपनी सुसाइड की वजह पिता और भाई को ठहराया है। इसके साथ-साथ उसने अपनी प्रेमिका को भी उसकी मौत का जिम्मेदार बताया है। अमित ने फेसबुक के लाइव वीडियो में अपना सूजा हुआ चेहरा दिखाते हुए कहा कि उसने प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा मांगा, लेकिन पिता ने देने से इनकार कर दिया। यही नहीं पिता और भाई ने उसे खूब मारा-पीटा। वहीं गर्लफ्रेंड ने भी मानसिक रूप से अमित को काफी परेशान किया, जिससे तंग आकर अमित ने मौत को गले लगा लिया।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल की जमानत का हरियाणा चुनाव पर क्या असर? कांग्रेस-भाजपा के वोट बैंक में लगा पाएंगे सेंध

विज्ञापन

तीन को ठहराया जिम्मेदार

फेसबुक के लाइव वीडियो में अपनी कहानी सुनाने के बाद अमित ने कहा कि ओके बॉय गाइज, गंगा मइया मुझे बुला रही हैं, अब हम जा रहे हैं गाइज। इतना कहने के बाद अमित ने नदी में छलांग लगा दी। अमित ने मरने के पहले पिता, भाई और गर्लफ्रेंड को उसकी मौत का जिम्मेदार बताते हुए तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की थी।

डिप्रेशन का शिकार था अमित

पटना के मालसलामी थाने में घटी इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। SDRF की टीम ने घंटो रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया फिर 10 घंटे बाद गंगा नदी से अमित का शव बरामद किया गया। इस घटना से अमित के पिता भी सदमे में है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अमित मानसिक रूप से दुखी था। उसकी प्रेमिका की शादी किसी और से हो गई थी, जिसके बाद से अमित डिप्रेशन में चला गया था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 16 बीमारियों से जूझ रहे लालू यादव की अब कैसी हालत? रोहिणी ने शेयर की ताजा तस्वीरें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola