बिहार के पटना की बोरिंग रोड बैंक ऑफ बड़ौदा एसके पूरी में दिन दहाड़े गोली चली है। कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारी बैंक खुलने के बाद 18.5 लाख रुपये ले बैंक में जमा कराने जा रहे थे। उस समय बैंक पर चढ़ने वाली सीढ़ी पर अपराधी ने रुपयों भरा बैग छीनना चाहा, लेकिन कर्मचारी अपराधी से भिड़ गए।
उसी छीना झपटी में एक राउंड गोली भी चली, जो दीवार में जा लगी। वहीं, कर्मचारियों ने हिम्मत नहीं हारी और अपराधी की पिस्टल छीन ली। जिसे देख अपराधी अपना हेलमेट छोड़ फरार हो गए। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।
कब हुई थी घटना?
पुलिस के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा के दो कर्मचारी बैंक में लाखों रुपये जमा कराने जा रहे थे। तभी एक अपराधी आया और दोनों कर्मचारियों से पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान फायरिंग भी हुई, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं लगी है। इस घटना से बैंक के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, दिन दहाड़े पटना के सबसे पॉश इलाके बोरिंग रोड में दिन दहाड़े घटी ये घटना बिहार में अपराधियों के बुलंद हौसले को बयां कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस घटना के बाद पुलिस छानबीन कर रही है। अब तक कोई बदमाश पकडा नहीं गया है। पुलिस हर तरफ एंगल से जांच कर रही है। क्योंकि, कर्मचारियों से मिली पटकनी के बाद चोर वहां से फरार हो गए। शहर में इन दिनों ऐसी घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही हैं। शासन-प्रशासन के अलर्ट रहने के बावजूद आजकल दिन दहाड़े बदमाशों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार: पुलिस ने महिला को छुआ, पीटा फिर घसीटा… दूसरे पुलिसवालों ने भीड़ से की बदतमीजी, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
5 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
9 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
17 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines