JDU Executive Meeting Update: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार 05 अक्टूबर को नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत सभी मंत्री और सांसद मौजूद रहें। इनके अलावा पार्टी के 400 सदस्यों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। हालांकि मीटिंग में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने हिस्सा नहीं लिया। आज की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
सीएम नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणाएं
सीएम नीतीश कुमार ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बड़ी घोषणा की। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अभी 12 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि 7 लाख लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। राज्य सरकार के कामों को घर-घर तक ले जाएं और बताएं कि हमारे राज्य में क्या-क्या काम हुआ है? सीएम नीतीश कुमार ने पीएम और गृहमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने विशेष तौर पर बिहार की मदद की है। हम चाहते हैं कि केंद्र से हमें और भी सहायता मिले। हमने हिंदू, मुस्लिम, सिख, पिछड़ा, दलित और महादलित सबके लिए काम किया है। 2025 में जब चुनाव होगा तब हम और भारतीय जनता पार्टी के लोग बहुत आगे बढ़ेंगे। सीएम ने कहा कि हम लोग 220 से 225 सीटें जीतेंगे।
बैठक में लिए गए ये 6 फैसले
कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि 2025 में सीएम नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे और एनडीए की सरकार में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जीतेंगे। इसके अलावा बीजेपी और जेडीयू के स्थानीय नेता संगत-पंगत नाम का कार्यक्रम चलाएंगे। जिसमें घटक दल के नेता आपस में मिलेंगे और विपक्ष के दुष्प्रचार के कुचक्र को ध्वस्त करेंगे। राज्य की कार्यकारिणी में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि बिहार में नीतीश कुमार का मतलब नौकरी और नौकरी का मतलब नीतीश कुमार है।
बैठक में पारित हुआ राजनीतिक प्रस्ताव
इसके साथ ही बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में लोहिया का जिक्र भी किया गया। लोहिया के कथन की तुलना सीएम नीतीश कुमार के कार्यों से की गई।
ये भी पढ़ेंः बिहार में दुर्गापूजा के लिए बढ़ाई सुरक्षा, 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात
लोकसभा चुनाव का परिणाम इसका नतीजा है। इस परिणाम ने जहां केन्द्र में एनडीए सरकार के गठन में जनता दल की भूमिका सुनिश्चित की, वहीं बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव की पटकथा भी तैयार कर दी।
लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो देखेंगे कि विधानसभा की 77 सीटों पर जनता दल प्रथम स्थान पर है। यह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है। किंतु इतने से ही हमें संतुष्ट नहीं होना है, इससे आगे भी जाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी का संगठनात्मक ढांचा तैयार हुआ है।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines