पटना के जानीपुर थाना अंतर्गत नदवा गांव में हुई दो मासूम भाई-बहन की निर्मम हत्या के मामले में पटना पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह घटना न तो लूटपाट से जुड़ी थी। न ही किसी पारिवारिक दुश्मनी का नतीजा, बल्कि एकतरफा प्रेम में मिली अस्वीकृति ने इस वारदात को जन्म दिया। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम कुमार (19) और उसके सहयोगी रोशन कुमार (19) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था, जिसकी जांच में यह चौंकाने वाला सच सामने आया।
एक सप्ताह तक रची गई थी हत्या की साजिश
एसएसपी के अनुसार, इस मर्डर का प्लान एक सप्ताह पहले ही बना लिया गया था। घटना की रात आरोपी दुकान से केरोसिन तेल खरीदकर सीधे लड़की के घर पहुंचा। वहां पहले सो रहे 10 वर्षीय भाई को ईंट से कुचलकर मार डाला और फिर 15 वर्षीय बहन की भी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने दरवाजा बंद कर फरार हो गए।
क्या है पूरा मामला?
शुभम और मृतका पहले स्कूल के दिनों में एक-दूसरे के संपर्क में थे, लेकिन परिवार की नाराजगी के चलते संपर्क टूट गया। हाल ही में शुभम को पता चला कि लड़की किसी और के संपर्क में है। इसी बात से गुस्सा होकर उसने यह कदम उठाया। पूछताछ में शुभम ने पुलिस को बताया कि अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की भी नहीं होगी। हालांकि हत्या की योजना शुभम की थी, लेकिन रोशन ने वारदात के बाद सबूत मिटाने में उसकी मदद की। रोशन और मृतका भी एक-दूसरे को जानते थे, जिससे पुलिस को उसके संबंध में शक हुआ और वह भी गिरफ्त में आ गया। शुभम ने जिस दुकान से मिट्टी का तेल खरीदा था, उस दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर एंगल को लेकर जांच कर रही है।
स्थानीय विधायक समेत 30 पर FIR
आपको बता दें, जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर कर रख दिया। अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर दो मासूमों की बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं, आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से शवों को जलाने की कोशिश भी की। जब मां शोभा देवी दोपहर ड्यूटी से घर लौटीं, तो दरवाजा खुला मिला लेकिन अंदर का कमरा बंद था। शक होने पर उन्होंने पास में काम कर रहे मजदूरों की मदद ली।
दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देख किसी की भी रूह कांप जाती। बेटी का शव बुरी तरह जला हुआ बेड पर था, जबकि बेटे का शव दूसरे कमरे में जला हुआ मिला। इस हत्या के बाद भड़की हिंसा और हंगामे के दौरान स्थानीय विधायक समेत 30 अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने, सड़क जाम और तोड़फोड़ जैसे आरोप लगाए गए।
ये भी पढ़ें- क्या है EPIC नंबर और तेजस्वी यादव के पास 2 कहां से आए? चुनाव आयोग ने शुरू की जांच
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines