पटना में मौजूद जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नए कलेवर के साथ भव्य स्वरूप में तैयार हो गया है। जब यहां के एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल भवन था, तो रोजाना 80 के करीब हवाई जहाजों की आवाजाही दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, लखनऊ समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए होती थी। अब नए टर्मिनल भवन तैयार होने के बाद रोजाना आने-जाने वाले हवाई जहाजों की संख्या 100 से अधिक हो गई है।
एटीएफ पर लगने वाले वैट की कटौती
राज्य सरकार ने विमान परिचालन को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष जून में एक ऐतिहासिक फैसला लिया । राज्य कैबिनेट ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगाई थी। इसके तहत वायुयानों में भरे जाने वाले एटीएफ (एयर टर्बाइन फ्यूल) पर लगने वाले वैट (वैल्यू एडड टैक्स) की दर में ऐतिहासिक कटौती करते हुए 29 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत कर दी गई। इसका असर भी व्यापक स्तर पर दिखने लगा है। पिछले वर्ष की तुलना में यहां एटीएफ की बिक्री में 134 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एटीएफ की बिक्री में 134 फीसदी की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
वाणिज्य कर विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जब एटीएफ पर वैट की दर 29 प्रतिशत थी, तब मई 2024 में पटना एयरपोर्ट से विमानन कंपनियों ने 2318.20 किलोलीटर एटीएफ की खरीद की थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मई में इसमें महज 44 फीसदी की सामान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसकी बिक्री का आंकड़ा 3337.98 किलो लीटर तक पहुंचा। वहीं, एटीएफ पर वैट की दर 4 प्रतिशत करने के बाद के आंकड़े देखें, तो पाएंगे कि जून 2024 में एटीएफ की बिक्री 2526.41 किलोलीटर हुई थी। नई दर लागू होते ही एटीएफ की बिक्री में 134 फीसदी की ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 5920.38 किलोलीटर पर पहुंच गया है। आने वाले समय में इसमें अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
1,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित नया टर्मिनल
गौरतलब है कि पटना का जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन विगत 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। 1,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह टर्मिनल 65,150 वर्ग मीटर में फैला है और सालाना एक करोड़ यात्रियों की क्षमता रखता हैं। इसके साथ ही हवाई जहाजों के परिचालन की संख्या में कई गुणा की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही हवाई जहाजों के परिचालन की संख्या में भी काफी इजाफा होगा। एटीएफ की दर में कटौती इसमें सबसे बड़ा प्रोत्साहन होगा।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
9 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines