Paras hospital shootout Patna: राजधानी पटना के नामी पारस अस्पताल में दिनदहाड़े गुरुवार को हुए गोलीकांड की गूंज अब राज्यभर में सुनाई दे रही है। बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की अस्पताल के वार्ड में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
अब इस मामले को लेकर एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बड़ा बयान दिया है और न्यूज24 की खबर की पुष्टि कर दी है। कुंदन कृष्णन ने खुलासा किया कि चंदन मिश्रा की हत्या शेरू सिंह के इशारे पर उसके गुर्गों द्वारा कराई गई है। शेरू सिंह इस वक्त पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद है।
पुराना साथी, अब दुश्मन
एडीजी के मुताबिक, शेरू सिंह और चंदन मिश्रा पहले आपराधिक गठजोड़ में साथ काम करते थे। लेकिन कुछ वर्षों पहले एक हत्या के मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद गहरा गया और यही रंजिश अब खून-खराबे में बदल गई। एडीजी ने बताया कि शेरू सिंह इस दौरान लगातार चंदन की हत्या की साजिश रच रहा था।
ये भी पढ़ेंः पारस अस्पताल गोलीकांड पर नया अपडेट: साजिश, शूटर, गार्ड और गैंग कनेक्शन की परतें खुली
बहुत जल्द गिरफ्तार होंगे सभी शूटर- एडीजी
न्यूज़24 से विशेष बातचीत में कुंदन कृष्णन ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करने वाली है। उन्होंने कहा, हमारी टीम हर दिशा में जांच कर रही है। सभी शूटरों को बहुत जल्द सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। शेरू सिंह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी
एडीजी कुंदन कृष्णन ने यह भी कहा कि बिहार में संगठित अपराध की चुनौती को बहुत गंभीरता से लिया गया है और आने वाले समय में राज्य पुलिस इन माफियाओं की कमर तोड़ने में कामयाब होगी। शेरू सिंह और चंदन मिश्रा की दुश्मनी पुरानी है। इसी अदावत का नतीजा पारस अस्पताल की घटना है। जल्द ही शूटर भी पकड़े जाएंगे और इस पूरे गिरोह को जेल के अंदर भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ेंः पटना के पारस हॉस्पिटल गोलीकांड की बदलती कहानी, जेल में रची गई साजिश, हत्या के पीछे आया शेरू गैंग का नाम
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
19 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
19 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
21 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
22 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines