Patna High Court Stay on Teacher Transfer Policy: बिहार में सरकारी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग पॉलिसी पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को यह रोक लगाई। औरंगाबाद में शिक्षकों ने पाॅलिसी का विरोध करते हुए याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने स्टे लगाया है। कोर्ट ने इस मामले पर सरकार को 3 सप्ताह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी 2025 को होगी।
याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा कि राज्य सरकार मनमाने ढंग से चाॅइस का ऑप्शन देकर शिक्षकों को गुमराह कर रही है। आवेदन नियमों के तहत नहीं लिए जा रहे हैं। बता दें कि बिहार सरकार महिला शिक्षकों के लिए पंचायती गांवों की चाॅइस का ऑप्शन दे रही है, जबकि पुरुषों को अनुमंडल का ऑप्शन दिया जा रहा है, इसका विरोध शिक्षक कर रहे हैं।
औरंगाबाद के शिक्षकों ने दायर की थी याचिका
गौरतलब है कि बिहार सरकार ने शिक्षकों की ट्रांसफर पाॅलिसी में बदलाव किया है। इसके तहत बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर के आवेदन लिए जा रहे हैं। इस बीच 18 नवंबर 2024 को औरंगाबाद के शिक्षकों ने पाॅलिसी का विरोध करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर आज सुनवाई हुई। जज प्रभात कुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए ट्रांसफर पोस्टिंग पर स्टे लगा दिया।
ये भी पढ़ेंः Tajmahal में टूट रहे ‘सुप्रीम’ नियम, मनाही के बावजूद शूट हो रहे रील, ताजा सबूत देख लें
1 लाख से अधिक शिक्षकों ने किया आवेदन
अब तक 1 लाख 20 हजार शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है। आवेदन के बाद कैटेगरी के आधार पर पोस्टों को शिक्षकों में विभाजित किया जाना था, फिर पोस्टिंग की प्रकिया चालू होनी थी। बता दें कि यह पूरी प्रकिया दिसंबर तक पूरी की जानी थी। क्रिसमस की छुट्टी केे बाद शिक्षक नई पोस्टिंग वाले स्कूल में पहुंचते।
ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट-इलाहाबाद हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान के नंबर से वॉट्सऐप पर आया मैसेज
संबंधित खबरें
'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
2 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
23 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines