Gopal Khemka murder case: पटना के बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड से जुड़े आरोपी विकास उर्फ राजा का एनकाउंटर कर दिया। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले पुलिस ने सोमवार रात को शूटर उमेश यादव को अरेस्ट किया था। इसी ने बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या की थी।
जानकारी के अनुसार यह छापेमारी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के दामाड़िया इलाके में हुई। पुलिस जैसे ही छापेमारी करने पहुंची तो वहां पहले से मौजूद विकास ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को ढेर कर दिया।
मर्डर के बाद शूटर को मिले 1 लाख रुपये
इससे पहले सोमवार को पुलिस ने शूटर उमेश उर्फ विजय को अरेस्ट किया था। उमेश को मालसलामी इलाके से ही अरेस्ट किया गया था। उमेश ने पूछताछ में बताया कि 10 लाख रुपये में गोपाल खेमका के मर्डर की सुपारी दी गई थी। मुझे मर्डर करने के बाद 1 लाख रुपये दिए गए।
पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर पास ही के एक अपार्टमेंट में छिप गया था।
ये भी पढ़ेंः SBI क्लर्क ने पटना में फायरिंग कर फैलाई सनसनी, गिरफ्तारी के बाद खुला राज
सुपारी देने वाला शख्स कौन है?
एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को पटना म्यूजियम के सामने स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह वही अपार्टमेंट है जहां घटना के तुरंत बाद शूटर ने पनाह ली थी। इस फ्लैट के मालिक, एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जिनसे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है कि क्या वे इस शूटर की पहचान से वाकिफ थे या नहीं।
हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सुपारी देने वाला शख्स कौन है। पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच में जुटी है और कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः पटना के गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा, शूटर समेत 4 गिरफ्तार, सुपारी देने वाला शख्स कौन?
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
2 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 day agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
2 days agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
2 days agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 days ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
3 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
3 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines