Patna: गोपाल खेमका मर्डर केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस

Patna police encounter: पटना के गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां पर शूटर की निशानदेही पर छापा मारने पहुंची पटना पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को ढेर कर दिया है।

Patna police encounter Gopal Khemka Muder Accused

खेमका मर्डर केस के आरोपी का एनकाउंटर (Pic Credit-Social Media X)

Gopal Khemka murder case: पटना के बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड से जुड़े आरोपी विकास उर्फ राजा का एनकाउंटर कर दिया। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले पुलिस ने सोमवार रात को शूटर उमेश यादव को अरेस्ट किया था। इसी ने बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या की थी।

जानकारी के अनुसार यह छापेमारी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के दामाड़िया इलाके में हुई। पुलिस जैसे ही छापेमारी करने पहुंची तो वहां पहले से मौजूद विकास ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को ढेर कर दिया।

मर्डर के बाद शूटर को मिले 1 लाख रुपये

इससे पहले सोमवार को पुलिस ने शूटर उमेश उर्फ विजय को अरेस्ट किया था। उमेश को मालसलामी इलाके से ही अरेस्ट किया गया था। उमेश ने पूछताछ में बताया कि 10 लाख रुपये में गोपाल खेमका के मर्डर की सुपारी दी गई थी। मुझे मर्डर करने के बाद 1 लाख रुपये दिए गए।

पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर पास ही के एक अपार्टमेंट में छिप गया था।

सुपारी देने वाला शख्स कौन है?

एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को पटना म्यूजियम के सामने स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह वही अपार्टमेंट है जहां घटना के तुरंत बाद शूटर ने पनाह ली थी। इस फ्लैट के मालिक, एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जिनसे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है कि क्या वे इस शूटर की पहचान से वाकिफ थे या नहीं।

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सुपारी देने वाला शख्स कौन है। पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच में जुटी है और कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ