Patna Girl Viral Video: आधी रात शॉर्ट्स में लड़की, नदी का किनारा और दोनों हाथों में बंदूक…यह किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि पटना का एक वायरल वीडियो है। बाइक पर पिछली सीट पर बैठी लड़की हवा में दो पिस्टल को लहराते हुए दिखी। वीडियो दीघा-गायघाट जेपी गंगा पथ पर शूट किया गया है। इस पथ को पटना का मरीन ड्राइव भी कहा जाता है। इस वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है।
रूही यदुवंशी नाम के अकाउंट से अपलोड वीडियो
जानकारी के अनुसार, रूही यदुवंशी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है। मरीन ड्राइव पर एक युवक बाइक चला रहा है। उसके पीछे लड़की है। जिसने अपने दोनों हाथों में पिस्टल थाम रखी है। फिल्मी गाने पर वह चलती बाइक से खड़े होकर हवा में दोनों पिस्टल को लहराती नजर आई। इस वीडियो को बराबर में चल रहे दूसरे बाइक या कार से शूट किया गया है।
देखें VIDEO…
पहले भी आए ऐसे मामले
जेपी गंगा पथ के फेज 2 का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। हाल ही में एक अन्य लड़की का हथियार लहराते हुए वीडियो सामने आया था। जिसे हिरासत में लिया गया था। अब इस नई घटना ने पुलिस अधिकारियों को चिंतित कर दिया है। फिलहाल जांच चल रही है।
एसपी बोले- होगी कठोर कार्रवाई
पटना के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के मुताबिक, वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया। पुलिस ने गाड़ी के पंजीकरण नंबर की शिनाख्त कर ली है। जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: टमाटर के बाद अब इस भाव पर प्याज बेचेगी सरकार, आगे के लिए भी बनाया बड़ा प्लान
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines